फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sex racket catch in Gurgaon

बॉडी मसाज सेंटर में सेक्स, 6 लड़कियां गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2014 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 29 Mar 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sex racket catch in Gurgaon

गुड़गांव के पॉश एरिया कहे जाने वाले सेक्टर-31 के मार्केट से पुलिस ने देररात सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। बॉडी मसाज सेंटर के नाम पर चल रहे ये लड़कियां जिस्मफरोशी का कारोबार करती थी। इस मामले में सेक्टर-40 थाना पुलिस ने छह लड़कियों को पकड़ा।

विज्ञापन


जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शहर में ऐसे बॉडी मसाज सेंटर पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-31 मार्केट में चल रहे बॉडी मसाज सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा किया जाता है।
विज्ञापन


पढ़ें: घर में अकेला देख दोस्त बना हैवान, लूट ली आबरू
विज्ञापन
विज्ञापन


देररात सेक्टर-40 थाना पुलिस ने अपने एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर यहां भेजा। जहां लड़कियों ने पूरे शातिर तरीके से पूरी डील फाइनल कर ली। इसके बाद पुलिसकर्मी ने तुरंत अपनी टीम को सूचना दे दी। सेंटर पर पुलिस की छापेमारी की खबर आते ही पूरे मार्केट में खलबली मच गई।


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की जिसमें छह लड़कियों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार सभी लड़कियां पिछले तीन महीने से इस गोरखधंधे को अंजाम दे रही थी। थाना प्रभारी के अनुसार पकड़ी गई लड़कियां गुड़गांव के मदनपुरी इलाके में रहती थी। इनमें चार लड़कियां नेपाल से है।

पढ़ें: प्यार की कसम देकर प्रेमी ने लूटी नाबालिग की अस्मत

लड़कियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शनिवार को सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत पर भोंडसी जेल भेज दिया गया है। इस मामले के बाद शहर में चल रहे बॉडी मसाज सेंटरों को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने इन पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed