{"_id":"6ab2969f8e664bfe7202fb68","slug":"sewer-and-water-supply-network-in-mustafabad-to-be-improved-at-a-cost-of-272-crore-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1190-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मुस्तफाबाद में 2.72 करोड़ रुपये से सुधरेगा सीवर-जलापूर्ति नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मुस्तफाबाद में 2.72 करोड़ रुपये से सुधरेगा सीवर-जलापूर्ति नेटवर्क
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। मुस्तफाबाद क्षेत्र में पेयजल और सीवर तंत्र को सुधारने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने 2.72 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इस परियोजना के तहत पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों को बदलकर जंग-रोधी डक्टाइल आयरन और डबल वॉल कॉरुगेटेड पाइप बिछाए जाएंगे। इससे लीकेज, कम दबाव और दूषित पानी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
पेयजल आपूर्ति के लिए डक्टाइल आयरन पाइप लगाए जा रहे हैं। ये अत्यधिक जल-दबाव सहन करने में सक्षम हैं। इनके बिछने से पानी का रिसाव रुकेगा और अंतिम छोर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचेगा। सीवर निकासी के लिए डबल वॉल कॉरुगेटेड पाइप का उपयोग होगा। इनकी चिकनी अंदरूनी सतह गाद और कचरे को आसानी से बहने देगी, जिससे सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म होगी और क्षेत्र में स्वच्छता का स्तर सुधरेगा।
बार-बार खुदाई से मिलेगी मुक्ति
पाइपलाइन फटने या रिसाव के कारण जनता को बार-बार सड़कों की खुदाई से परेशानी होती थी। नए डक्टाइल आयरन और डबल वॉल कॉरुगेटेड पाइपों की उम्र 25 वर्ष से अधिक है। तीन से छह महीने में पूरा होगा।