फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Severe thunderstorms, rain fall after earthquake shocks, sudden change in temperature

भूकंप के झटके बाद आई तेज आंधी-बारिश, ओले गिरे , अचानक मौशम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज

Thu, 10 May 2018 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 10 May 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Severe thunderstorms, rain fall after earthquake shocks, sudden change in temperature
weather - फोटो : जी पॉल

मौसम विभाग द्वारा आंधी-बारिश के एक दिन बाद बुधवार को तेज आंधी बारिश के साथ भूकंप के झटके भी महसूस किए गए। दोपहर बाद मौसम ने रूख बदलना शुरू किया और शाम से पहले ही काले बादल के कारण अंधेरा छाने लगा।

विज्ञापन


इसी बीच भूकंप के झटके महसूस किए। इसके बाद आंधी के साथ कई जगहों पर तेज बारिश हुई। फर्रूखनगर, पटौदी समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे ओले भी गिरे। शहरी क्षेत्र में कम बारिश दर्ज की गई। इसी के साथ प्रशासन भी अलर्ट हो गया।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग ने सात और आठ मई को लेकर चेतावनी जारी की थी, लेकिन दो दिन मौसम सामान्य रहा था। बुधवार को अचानक भूकंप के बाद सारा बदलाव आया है।.
 

Severe thunderstorms, rain fall after earthquake shocks, sudden change in temperature
weather - फोटो : जी पॉल

भूकंप का अफगानिस्तान होने के कारण गुरुग्राम में यह रियक्टर स्केल पर 4.8 नापा गया। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद मौसम बदलने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ में परिवर्तन के कारण यह बदलाव हुआ है।

अचानक काले बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बारिश के बाद न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 

मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि अगले सोमवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed