{"_id":"8084381ec0a20e97cd1db1c4e028ac3e","slug":"several-trains-canceled-due-to-fog-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते कई ट्रेन रद्द, बढ़ेंगी यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते कई ट्रेन रद्द, बढ़ेंगी यात्रियों की परेशानी
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 07 Jan 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
पलवल से नई दिल्ली के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी आज से बढ़ने वाली है। रेलवे ने कोहरे का हवाला देते हुए कई गाड़ियों को रद्द कर दिया है तो कई के रूट में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
कई गाड़ियों के फेरों में कटौती भी की गई है। खासकर आगरा कैंट से फरीदाबाद होते हुए नई दिल्ली को जाने वाली आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस और उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस को 29 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। जिसके तहत शुक्रवार से ही यात्रियों के लिए परेशानी शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे द्वारा जारी सूची के तहत 8 जनवरी से लेकर 29 फरवरी तक 14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली,14212 नई दिल्ली आगरा इंटरसिटी, 14309/10 देहरादून-उज्जैनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा फरीदाबाद रुकने वाली 33 एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन कम कर दिया है। रेलवे प्रवक्ता एएस नेगी ने बताया कि जिस दिन की फ्रीक्वेंसी कम की गई है उस का दिन का आरक्षण भी अब स्वीकार नहीं किया जा रहा है। रिजर्वेशन सिस्टम में इसको अपडेट कर दिया गया है।