{"_id":"6a1705be3c3175e35d0c7ca7","slug":"several-public-places-in-delhi-have-been-renamed-with-prominent-institutions-named-after-ambedkar-and-atal-bihari-vajpayee-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138278-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में कई सार्वजनिक स्थलों के नाम बदले, अंबेडकर और अटल के नाम बड़े संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में कई सार्वजनिक स्थलों के नाम बदले, अंबेडकर और अटल के नाम बड़े संस्थान
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों, अस्पतालों, खेल परिसरों और चौकों के नाम बदलने का लिया फैसला
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य नामकरण प्राधिकरण की बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने राजधानी के कई प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों के नाम बदल दिए हैं। इसके तहत रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम डॉ बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल मेट्रो स्टेशन और बेगमपुर के निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम अटल खेल परिसर रखा है। सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य स्थानीय पहचान और देश के प्रमुख व्यक्तित्वों को सम्मान देना है।
दिल्ली में जल्द ही कई सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों के नाम बदले हुए नजर आएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई राज्य नामकरण प्राधिकरण (एसएनए) की बैठक में मेट्रो स्टेशन, अस्पताल, खेल परिसर और चौकों के नाम बदलने से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सबसे बड़ा बदलाव रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के नाम में किया गया है। अब यह स्टेशन डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। वहीं, यात्रियों की सुविधा और पहचान को आसान बनाने के लिए रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सिर्फ रोहिणी मेट्रो स्टेशन करने का फैसला लिया गया है।
परिसर में अटल की प्रतिमा भी लगेगी : इसके अलावा रोहिणी सेक्टर-33 स्थित बेगमपुर के निर्माणाधीन खेल परिसर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल खेल परिसर रखा जाएगा। परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। सरकार का मानना है कि इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
इन अस्पतालों-स्टेशनों के नाम भी बदले : बैठक में ज्वालापुरी में बन रहे अस्पताल का नाम बाबा रामदेवजी महाराज अस्पताल रखने पर भी सहमति बनी। वहीं, द्वारका मेट्रो स्टेशन के नाम में स्थानीय पहचान जोड़ते हुए इसे द्वारका-ककरोला मेट्रो स्टेशन करने का फैसला लिया गया। शकूरपुर स्थित ब्रिटानिया चौक का नाम बदलकर अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक किया जाएगा। सरकार का कहना है कि सार्वजनिक जीवन और समाज में योगदान देने वाले लोगों को इस तरह सम्मान दिया जाएगा।
स्थानीय पहचान और विभूतियों को सम्मान : बैठक में मुख्य सचिव, शहरी विकास विभाग, डीएमआरसी और डीडीए के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सिर्फ देश की प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का भी केंद्र है। ऐसे फैसलों से स्थानीय पहचान और देश के प्रमुख व्यक्तित्वों को सम्मान देने के साथ नई पीढ़ी को इतिहास और विरासत से जोड़ने में मदद मिलेगी।