फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   several fictitious accounts on Twitter in the name of anil baijal

सोशल मीडिया पर नए LG की केजरीवाल से 'जंग' शुरू, पर असली नहीं ये

Tue, 03 Jan 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
several fictitious accounts on Twitter in the name of anil baijal
एलजी बैजल के असली अकाउंट से 1 जनवरी को क‌िया गया पहला ट्वीट - फोटो : ट्व‌िटर से

दिल्ली के नए उपराज्यपाल अनिल बैजल की सोशल मीडिया पर केजरीवाल से 'जंग' शुरू हो चुकी है, ये सच जरूर है, लेकिन असली नहीं ये। दरअसल, नव नियुक्त उपराज्यपाल अनिल बैजल के नाम से कई फर्जी खाते ट्विटर अकाउंट पर चल रहे हैं।

विज्ञापन


कुछ ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा नेताओं को री-ट्वीट करने के अलावा अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाया जा रहा है तो कुछ पर आम आदमी पार्टी नेताओं के ट्वीट को री-ट्वीट किया जा रहा है। वहीं एक ट्विटर हैंडल से केजरीवाल और आप सरकार के खिलाफ भी लिखा जा रहा है।
विज्ञापन


अनिल बैजल या दिल्ली एलजी के नाम से चल रहे खाते और उसमें लिखी जा रही गलत शब्दों को देखते हुए उपराज्यपाल सचिवालय ने दिल्ली पुलिस को फर्जी खातों की जांच करके उन्हें बंद कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि नए उपराज्यपाल अनिल बैजल एक जनवरी, 2017 को ही ट्विटर पर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी अकाउंट से क‌िए गए ट्वीट-

रहें सावधान, नकली को ना समझें असली

several fictitious accounts on Twitter in the name of anil baijal

पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ट्विटर पर नहीं थे। सोमवार शाम साढ़े आठ बजे तक उपराज्यपाल के ट्विटर हैंडल @LtGovDelhi को 2250 लोग फॉलो कर रहे थे। वहीं उन्होंने राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री और नरेंद्र मोदी के साथ एचएमओइंडिया को भी फॉलो कर लिया है।

ट्विटर खाते के अनुसार @AnilBaijal_LG में प्रधानमंत्री के लिए अरविंद केजरीवाल की तरफ से किए गए ट्वीट को टैग करके लिखा गया है कि ये असभ्य भाषा आपको शोभा नहीं देती।

वहीं @LG_Delhi के हैंडल से केजरीवाल का मजाक उड़ाया गया है। @delhi_lg के हैंडल से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के नेताओं के ट्वीट को न सिर्फ री-ट्वीट किया जा रहा है बल्कि उन्हीं नेताओं में कुछ को फॉलो भी किया जा रहा है।

फेक अकाउंट से क‌िए गए ट्वीट-



 


'द‌ुव‌िधा में हूं क‌िस फाइल पर साइन करूं'

several fictitious accounts on Twitter in the name of anil baijal
अन‌िल बैजल - फोटो : सोशल मीड‌िया

एक अन्य ट्विटर हैंडल @DelhiLG पर पूर्व विधायक राजेश गर्ग के एक ट्वीट को टैग करके रात आठ बजे लिखा गया कि आम आदमी पार्टी विधायक और मंत्रियों पर कोई मामला नहीं बनता, मैंने सारी फाइलें देख ली है। इसके अलावा अनिल बैजल के नाम से कुछ अन्य खाते भी चल रहे हैं।

राजनिवास सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश देने के अलावा माइक्रोब्लॉगिंग साइट संचालकों के साथ भी बातचीत की जाएगी। उपराज्यपाल और आप सरकार के बीच चल रही खींचतान के बीच ये फर्जी अकाउंट गलतफहमी पैदा न करे इसके लिए इन अकाउंट को बंद होना चाहिए।

इन अकाउंट से दिन प्रतिदिन के काम का जिक्र भी किया जा रहा है। उसमें में यह भी लिखा गया है कि आज ऑफिस का पहला दिन था फिर लिखा है कि किस फाइलों को स्वीकृति दूं और किसे अस्वीकृत करूं इसे लेकर दुविधा में हूं।

फेक अकाउंट से क‌िए ट्वीट-


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed