फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven years Record break of Most Coldest day in Feb on 28th

इस महीने का सबसे ठंडा दिन हुआ रिकॉर्ड, बीते सात वर्षों में 28 फरवरी को नहीं पड़ी इतनी ठंड

Fri, 01 Mar 2019 05:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Mar 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
Seven years Record break of Most Coldest day in Feb on 28th
ठंड का कहर

राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी का अंतिम दिन बृहस्पतिवार न सिर्फ इस पूरे महीने का सबसे ठंडा दिन रहा बल्कि बीते सात वर्षों में 28 फरवरी की तारीख को पारे में इतनी बड़ी गिरावट नहीं दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान औसत से छह डिग्री सेल्सियस कम 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़-हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में दो और तीन मार्च को वर्षा, गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। करीब तीन वर्षों के बाद फरवरी महीने में मौसम का यह उतार-चढ़ाव महसूस किया जा रहा है। इस महीने सात बार पश्चिमी विक्षोभ बने हैं वहीं, दो अन्य का अनुमान लगाया गया था। बृहस्पतिवार को सुबह धूप खिली लेकिन शाम होते ही हल्की ठंड भी बढ़ गई। पारे में बड़ी गिरावट है। यदि दो और तीन मार्च को बारिश होती है तो पारे में यह गिरावट बनी रह सकती है। पांच मार्च तक मौसम में यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन

बीते सात वर्ष की 28 तारीख को ऐसा रहा तापमान
वर्ष           अधिकतम न्यूनतम
2012         25           13
2013           28         13    
2014            25        12
2015            27         13
2016             30         13  
2017              28         11
2018              28          15
2019               22          6.8

मध्यम स्तर पर बनी हुई है दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी के प्रदूषण प्रभाव में बनी हुई है। इस हफ्ते बारिश के बाद दिल्ली छोड़कर हरियाणा और यूपी के शहर की हवा संतोषजनक स्थिति में पहुंच गई थी। हवा में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और 10 का स्तर भी सामान्य मानकों के करीब ही बना हुआ है।

पूर्वानुमान और तापमान
सुबह कोहरा और शाम को शीतलहरी चलने का पूर्वानुमान है।
अधिकतम : 22 डिग्री सेल्सियस   
न्यूनतम :  6.8 डिग्री सेल्सियस  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed