फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   seven years imprisonment for Five including two assistant post master 

दो असिस्टेंट पोस्ट मास्टर समेत पांच को सात साल की कैद 

Fri, 08 Mar 2019 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
seven years imprisonment for Five including two assistant post master 
court - फोटो : PTI

सीबीआई की विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को सहारनपुर डाक विभाग में हुए लाखों के घोटाले के मामले में दो असिस्टेंट पोस्ट मास्टर समेत पांच अभियुक्तों को सात-सात साल की सजा सुनाई है। इसके साथ अभियुक्तों पर अलग-अलग जुर्माना लगाया है। जबकि दो आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

विज्ञापन



सीबीआई के लोक अभियोजक अनुराग मोदी ने बताया कि वर्ष 2005-06 में बीच सहारनपुर के डाक विभाग के कार्यालय में एमआईएस (मंथली इनकम स्कीम ) के तहत 33 लोगों ने खाते खुलवाए थे। इन खातों में हेराफेरी होने की सूचना सीबीआई को मिली थी, जिसके बाद जांच की गई। 
विज्ञापन


जांच में सीबीआई ने पाया कि दो असिस्टेंट पोस्ट मास्टरों समेत सात लोगों ने एमआईएस के खातों ने 38 लाख 80 हजार रुपये का घोटाला किया था। इसके बाद सीबीआई ने असिस्टेंट पोस्ट मास्टर कन्हैया लाल शर्मा व ब्रज भूषण पाल, डाक सहायक अमर सिंह, लोकेश कुमार गुप्ता, राज कुमार त्यागी, प्रेम कुमार निवासी सहारनपुर को आरोपी बनाते हुए साल 2006 में एफआईआर दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही सीबीआई ने चार्जशीट पेश की थी। इस मामले की अंतिम सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सबूत और गवाहों के बयान के आधार पर असिस्टेंट पोस्ट मास्टर कन्हैया लाल शर्मा, असिस्टेंट पोस्ट मास्टर ब्रज भूषण पाल, डाक सहायक अमर सिंह, लोकेश कुमार और प्रेम कुमार त्यागी को दोषी करार दिया, जिन्हें सात-सात साल की सजा सुनाई। 


अभियुक्त प्रेम कुमार पर पांच लाख 60 हजार रुपये और अन्य चार दोषी अभियुक्तों पर चार लाख 60 रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा अभियुक्त मनोज कुमार गुप्ता और राज कुमार त्यागी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed