फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven Years girl take decesion of Body Donate and making people aware

कक्षा तीन की बच्ची ने लिया देह दान का संकल्प, लोगों को भी कर रही जागरूक

Tue, 23 Oct 2018 05:36 AM IST
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद, अमर उजाला, फरीदाबाद
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 23 Oct 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
Seven Years girl take decesion of Body Donate and making people aware
देह दान करने का संकल्प लेने वाली तनिष्का - फोटो : अमर उजाला

तमाम उम्र काट देने के बाद भी लोग देह दान का महत्व नहीं समझ पाते, वहीं महज सात साल की उम्र में तनिष्का उर्फ टीया ने मत्यु उपरांत देह दान का संकल्प कर समाज को प्रेरणा देने का काम किया है। छोटी उम्र में समाज की भलाई के लिए ऐसा निर्णय करने वाली वाली तनिष्का और लोगों को भी देह दान के प्रति जागरूक कर रही हैं।

विज्ञापन


तनिष्का के नाना नरेश सोरायन बताते हैं कि गत अप्रैल में ही ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली स्थित दधीचि देह दान समिति में तनिष्का ने मरणोपरांत देह दान का पंजीकरण करवाया। उन्होंने दावा किया कि ऐसा करने वाली तनिष्का देश की सबसे कम उम्र की बच्ची है। कक्षा तीन की छात्र तनिष्का अपने स्कूल में सबकी चहेती है और अब वह अन्य लोगों को देह दान के प्रति प्रेरणा दे रही है।    
विज्ञापन

  
पूरे परिवार ने ही लिया है देह दान का संकल्प       
तनिष्का ही नहीं उसके नाना-नानी, मामाओं ने भी मरणोपरांत देह दान का संकल्प लिया हुआ है। मां लतिका ठाकुर ने भी आंखें दान करने का संकल्प लिया है। समाज सेवी नरेश सोरायन बताते हैं कि वह अक्सर बीके सिविल अस्पताल में मरीजों की सेवा करने जाते थे। वहां गंभीर बीमारी से जूझ रहे गरीब मरीजों की बेबसी देख परेशान हो जाते। एक दिन उन्हें ख्याल आया कि मरने के बाद तो यह शरीर राख हो जाएगा, इससे बेहतर है कि रिसर्च के काम आए। यह विचार उन्होंने पत्नी विमलेश, बेटे दीक्षांत, विवेक और बेटी लतिका के सामने रखे। पूरे परिवार ने न केवल सिर्फ उनका समर्थन किया बल्कि खुद भी मरणोपरांत देहदान की इच्छा प्रकट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed