फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven Tihar Jail personnel suspended in Tillu Tajpuria murder case CCTV footage leak to be probed

Tillu Tajpuriya: टिल्लू हत्याकांड में आठ तिहाड़ जेलकर्मी निलंबित, CCTV फुटेज लीक होने की होगी जांच

Fri, 05 May 2023 09:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 May 2023 09:34 PM IST
सार

जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल संख्या आठ-नौ के दो सहायक अधीक्षक, एक हेड वार्डर व चार वार्डर की लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन
Seven Tihar Jail personnel suspended in Tillu Tajpuria murder case CCTV footage leak to be probed
तिहाड़ में टिल्लू हत्याकांड का दूसरा सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में जेल प्रशासन ने लापरवाही बरतने के आरोप में आठ जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि तमिलनाडु पुलिस के नौ जवानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वहां के कमांडेंट को पत्र लिखा है। इसके अलावा इन सभी नौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के तहत आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है। जेल अधिकारी ने बताया कि विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन

जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल संख्या आठ-नौ के दो सहायक अधीक्षक, एक हेड वार्डर व चार वार्डर की लापरवाही सामने आई है। जांच में सामने आया कि घटना के दौरान ये लोग वहां मौजूद नहीं थे। इन सभी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैदियों को काबू करने के लिए डंडे के अलावा अन्य सामग्री देने पर विचार
अधिकारियों ने बताया कि जेल की सुरक्षा में तैनात तमिलनाडु पुलिस व वार्डर, हेड वार्डर के पास केवल डंडा होता है। ऐसे में अब जेल प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि सुरक्षाकर्मियों के पास डंडे के अलावा भी कुछ ऐसा हो, जिससे वह कैदियों को काबू कर सकें।

विज्ञापन

फुटेज लीक होने की होगी जांच
टिल्लू हत्याकांड का वीडियो लीक होने से जेल प्रशासन परेशान है। वह वीडियो लीक होने की जांच करवाएगी। जेल प्रशासन की ओर से दिल्ली पुलिस के मुखिया को पत्र लिखा जाएगा ताकि दिल्ली पुलिस उस शख्स का पता लगाए जिसने फुटेज लीक की है। मामले की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस के पास भी जेल की फुटेज मौजूद है। ऐसे में अब पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फुटेज जेल से या फिर दिल्ली पुलिस की ओर से लीक किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed