{"_id":"58b8485a4f1c1b875983089d","slug":"seven-pouch-of-drugs-came-from-the-stomach-of-afghan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफगानी के पेट में मिलीं ड्रग्स की खुली हुई 7 पुड़िया, खतरे में जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानी के पेट में मिलीं ड्रग्स की खुली हुई 7 पुड़िया, खतरे में जान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 03 Mar 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
अब्दुल अली नूरी
- फोटो : अूमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-12 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती अफगान नागरिक के पेट से डॉक्टरों ने ड्रग्स की सात पुड़िया निकाली हैं। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पेट में दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट में ड्रग्स की बंद और कुछ फटी हुई प्लास्टिक की पुड़िया मिलीं। अफगानी नागरिक के पेट में ड्रग्स की पुड़िया फटने से उसकी जान खतरे में पड़ गई है। पुलिस विस्तृत पूछताछ के लिए मरीज के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से कंधार (अफगानिस्तान) के रहने वाले अब्दुल अली नूरी (56) को मेडिकल वीजा पर 25 फरवरी को भारत लाया गया था। 28 फरवरी की रात करीब नौ बजेउसके बेटे अब्दुल वली ने उसे मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
मरीज ने पेट में पांच-छह दिन से काफी ज्यादा दर्द होने की शिकायत की थी। अस्पताल में गैस्ट्रोएन्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. अतुल शर्मा और गैस्ट्रोएनटेस्टाइनल सर्जन डॉ. जितेंद्र अग्रवाल ने उसका इलाज शुरू किया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज की हालत काफी गंभीर होने के कारण उसे तुरंत मेडिकल इंटेंसिव केयर में वेंटिलेटर पर रखा गया। सीटी स्कैन करने पर उसके पेट में कुछ संदिग्ध चीज दिखी। एंडोस्कोपी से पेट में प्लास्टिक की पुड़िया होने का पता चला।
प्राथमिक जांच में ड्रग्स की पुष्टि
afgani
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने बुधवार को तीन और बृहस्पतिवार को प्लास्टिक की चार पुड़िया अब्दुल अली नूरी के पेट से निकालीं। इसमें से कुछ पुड़ियां पेट के अंदर फट चुकी थीं। डॉक्टरों ने इसकी सूचना तत्काल प्रबंधन को दी।
अस्पताल ने इसकी लिखित सूचना थाना सेक्टर-24 पुलिस को भेजी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज के पेट में अब भी प्लास्टिक की कई पुड़िया मौजूद हैं।
थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में अब्दुल अली के पेट से निकाली गईं प्लास्टिक की पुड़ियों में मौजूद पाउडर की जांच गाजियाबाद में मौजूद फॉरेंसिक टीम से कराई गई।
प्राथमिक जांच के दौरान टीम ने संदिग्ध पाउडर को ड्रग्स बताया है। ये कौन सा ड्रग्स है, इसकी जांच के लिए नमूने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) आगरा को भेजे जा रहे हैं। वहां से रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा कि पेट से मिला ड्रग्स कौन सा है।