{"_id":"5e76a28c8ebc3e6fa6217b3a","slug":"seven-more-infected-in-delhi-with-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना से सात और संक्रमित, 27 हुई मरीजों की संख्या, 10 हजार क्वारंटीन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना से सात और संक्रमित, 27 हुई मरीजों की संख्या, 10 हजार क्वारंटीन में
Sun, 22 Mar 2020 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Mar 2020 04:56 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को लेकर पिछले दो दिन से दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट गए हैं। राजधानी में पिछले 24 घंटे के भीतर सात और नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसके बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 27 हो गई है। इसके अलावा शनिवार शाम तक 10 हजार से ज्यादा दिल्लीवालों को गृह एकांतवास (होम क्वारंटीन) पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 10,464 लोग इस समय गृह एकांतवास पर हैं। कोरोना वायरस को लेकर हेल्पलाइन नंबरों पर तेजी से फोन कॉल भी बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि मेडिकल टीमें भी कम पड़ गई हैं। दिलशाद गार्डन के एल ब्लॉक को पूरी तरह से शटडाउन करने के निर्देश दिए जा चुके हें। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि रविवार को जनता कर्फ्यू ठीक रहा तो सोमवार से दिल्ली को भी शटडाउन किया जा सकता है। दिल्ली से आंध्रप्रदेश जाने वाली ट्रेन में भी काफी लोग संक्रमित मिलने के बाद विभाग को आशंका है कि ये सामुदायिक स्तर पर फैल सकता है।
दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 27 हो चुकी है। इनमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। इसके अलावा एक मरीज की मौत हो चुकी है। राजस्थान, पश्चिम बंगाल और पंजाब के मूल निवासी चार मरीज दिल्ली में संक्रमित मिले हैं।