{"_id":"5eab7d548ebc3e905e2bb1a5","slug":"seven-kovid-hospitals-in-delhi-two-have-free-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः दिल्ली में सात कोविड अस्पताल, दो में फ्री इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः दिल्ली में सात कोविड अस्पताल, दो में फ्री इलाज
Fri, 01 May 2020 07:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 May 2020 07:07 AM IST
विज्ञापन
लोकनायक अस्पताल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए सात कोविड अस्पताल बनाने का फैसला लिया है, जिसमें पांच अस्पतालों में फिलहाल कोविड मरीज भर्ती भी हैं। सात में से दो अस्पतालों में ही मरीजों को फ्री उपचार मिल सकेगा। बाकी पांचों प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना का इलाज कराने के लिए भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सरकार के लोकनायक अस्पताल व राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी को कोविड के लिए आरक्षित किया गया, जबकि साकेत स्थित मैक्स और अपोलो अस्पताल का कुछ परिसर कोरोना संदिग्ध व संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए होगा। सर गंगाराम कोलमेट अस्पताल पूरी तरह से कोविड मरीजों के लिए रहेगा।
विज्ञापन
ठीक इसी प्रकार 3 मई तक महादुर्गा चेरीटेबिल ट्रस्ट अस्पताल और सर गंगाराम सिटी अस्पताल को कोविड मरीजों के लिए व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। गंगाराम सिटी में कोरोना से जुड़े मरीजों को ही उपचार मिलेगा। लोकनायक और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को छोड़कर अन्य सभी में उपचार निशुल्क नहीं होगा।
विज्ञापन
इलाज करने से इनकार किया तो होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने अन्य नॉन कोविड अस्पतालों के लिए सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उपचार के लिए अब कोई अस्पताल मना नहीं कर सकता। यदि कोई इलाज करने से मना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदेश के अनुसार मरीजों को उपचार से इनकार करने वाले अस्पताल, क्लीनिक व नर्सिंग होम की शिकायतें मिल रही हैं। यहां डायलिसिस, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, कीमोथेरेपी और प्रसव कराने में आनाकानी कर रहे हैं। कुछ डॉक्टरों ने अपने क्लीनिक बंद भी कर रखे हैं, जबकि लॉकडाउन में किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवा को बंद या फिर मरीजों को उपचार दिए बगैर वापस नहीं लौटाया जा सकता। अगर ऐसा होता है तो संबंधित अस्पताल या क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अभी इन अस्पतालों में भर्ती हैं मरीज
अभी लोकनायक, राजीव गांधी, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, एम्स झज्जर, आरएमएल, सफदरजंग, अपोलो, मैक्स, गंगाराम अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा है। इन अस्पतालों में करीब 700 से ज्यादा संक्रमित भर्ती हैं।
दिल्ली के कोविड अस्पतालों की यह है स्थिति
अस्पताल बिस्तरों की क्षमता क्षेत्र उपचार शुल्क
लोकनायक 2000 पूरा निशुल्क
राजीव गांधी 500 पूरा निशुल्क
गंगाराम कोलमेट 42 पूरा भुगतान
अपोलो अस्पताल 50 कुछ भुगतान
मैक्स साकेत 108 कुछ भुगतान
3 मई के बाद यहां भी मिलेगा इलाज
अस्पताल बिस्तर क्षेत्र उपचार शुल्क
महा दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट 100 कुछ भुगतान
गंगाराम सिटी 120 पूरा भुगतान