{"_id":"6060c7245a645f4449d75005d4cf4147","slug":"seven-colonies-declared-viral-sensitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात कॉलोनियां वायरल संवेदनशील घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात कॉलोनियां वायरल संवेदनशील घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में वायरल और बुखार ने जिले के स्लम क्षेत्रों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बीके अस्पताल की इमरजेंसी में वायरल पीड़ित 30 बच्चे और 20 व्यस्क भर्ती हुए।
विज्ञापन
मामले की जानकारी सिविल सर्जन को दी गई। जिसके बाद पीड़ितों के संबंधित क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया। सभी मरीजों को दोपहर तक इमरजेंसी में इलाज दिया गया। इसके बाद वार्ड में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
ये मरीज एसी नगर, जवाहर कालोनी, राहुल कालोनी, कृष्णा कालोनी, अपना घर सोसायटी, संजय कालोनी एवं श्याम कालोनी से हैं। डॉक्टरों ने पीड़ितों के यूरीन और ब्ल्ड टेस्ट करवाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही पीड़ितों के परिजनों से भी बीमारी के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी के डॉक्टरों ने बताया कि अधिकांश मरीजों को खराब पानी के कारण पेट में संक्रमण हुआ। जिससे उन्हें वायरल हुआ।
इतनी संख्या में मरीजों के आने की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह को दी गई। मामले की गंभीरता देखते हुए सीएमओ डॉ. सिंह ने डॉक्टरों की एक टीम को सभी क्षेत्रों में भेजा।
टीम ने शाम तक क्षेत्रों में सर्वे किया। टीम ने बताया कि कुछ लोग पेट और यूरीन इंफेक्शन पीड़ित मिले हैं। जिन्हें दवा दे दी गई है। टीम की रिपोर्ट के बाद सभी क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित कर दिया गया।