{"_id":"675806a67c40eab861025b9a","slug":"settlement-has-been-reached-in-case-of-assault-on-an-intern-at-phc-chayansa-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एम्स पीएचसी मारपीट मामले में डॉक्टर और परिजन में हुई सुलह, आपसी सहमति से बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एम्स पीएचसी मारपीट मामले में डॉक्टर और परिजन में हुई सुलह, आपसी सहमति से बनी बात
Tue, 10 Dec 2024 02:45 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:45 PM IST
सार
एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि देर रात आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात एक इंटर्न के साथ मरीज के तीमारदारों ने मारपीट की। पीएचसी में तैनात डॉक्टरों को जान से मारने की धमकियां दी गईं।
विज्ञापन
AIIMS
- फोटो : ANI
विस्तार
पीएचसी छायंसा में इंटर्न के साथ हुई मारपीट के मामले में सुलह हो गई है। घटना के बाद डॉक्टर और परिजन के बीच प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए मामले पर संज्ञान लिया। घटना के बाद परिजन ने डॉक्टर से माफी मांगी।
विज्ञापन
बाद में दोनों के बीच आपसी सहमति से मामले को खत्म कर दिया। एम्स की मीडिया सेल की प्रमुख डॉक्टर रीमा दादा का कहना है कि इस मामले में डॉक्टर और परिजन के बीच हुई आपसी सहमति को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन
घटना के बाद इस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत इस पर कार्रवाई की। साथ ही सुरक्षा गार्ड को विशेष निर्देश दिया कि किसी भी स्वास्थ्य कर्मी के साथ एम्स परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसात्मक घटना ना हो। बता दें कि एम्स दिल्ली के सीआरएचएसपी बल्लभगढ़ के अंतर्गत आने वाले पीएचसी छायंसा में डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया था।
विज्ञापन