{"_id":"69f606a0a8dda2b0400d9000","slug":"servant-who-absconded-with-rs-385-lakh-from-shops-cash-box-arrested-from-gwalior-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134765-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दुकान के गल्ले से 3.85 लाख रुपये लेकर फरार नौकर ग्वालियर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दुकान के गल्ले से 3.85 लाख रुपये लेकर फरार नौकर ग्वालियर से गिरफ्तार
विज्ञापन
-मध्य जिला की हौजकाजी थाना पुलिस ने आरोपी नौकर को मध्य प्रदेश से दबोचा, 28 अप्रैल को मालिक का कैश लेकर हो गया था फरार, 1.28 लाख बरामद, 1.97 लाख खाते में किए गए फ्रीज
-मिठाई दुकानदार का नोकरी दुकान में रखा कैश लेकर हो गया था गायब, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई थी कैद, पुलिस ने टेक्निकल सविलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन पता कर उसे दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में मिठाई की दुकान पर काम करने वाले नौकर की नियत खराब हो गई। वह दुकान के गल्ले में रखे 3.85 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। हौजकाजी थाना पुलिस से शिकायत हुई तो प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश की मिली। टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता किया। बाद में उसे दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान संजय शर्मा (47) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 1.28 लाख रुपये कैश और 1.97 लाख रुपये उसके खाते से बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को हौजकाजी थाना एरिया में चोरी की एक शिकायत मिली।। पीड़ित ने बताया कि उनकी चावड़ी बाजार में श्याम स्वीट्स के नाम से दुकान हैं। 28 अप्रैल की रात 9:00 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इस बीच उनके नौकर ने दुकान खोलकर कैश चोरी कर लिया।
वह दुकान से 3 लाख 85 हजार चोरी कर फरार हो गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल नंबर के आधा पर उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश के मुरैना और ग्वालियर के बीच की मिली। आरोपी अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।