{"_id":"5d2e75cd8ebc3e6cec0c7783","slug":"servant-took-away-twenty-lakh-rupees-arranged-for-daughters-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के लिए जुटाए 20 लाख लेकर नौकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी के लिए जुटाए 20 लाख लेकर नौकर फरार
Wed, 17 Jul 2019 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2019 06:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लक्ष्मी नगर इलाके में बेटी की शादी के लिए जुटाए 20 लाख रुपये लेकर नौकर फरार हो गया। महिला ने अपने देवर के नौकर को ये रुपये सुरक्षित रखने के लिए घर जाकर मालिक को देने के लिए कहा था। इसके बाद वह मालिक के घर पहुंचा ही नहीं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुसुमलता गुरु रामदास नगर में किराए के मकान में सपरिवार रहती हैं। उन्होंने बेटी की शादी के लिए 20 लाख रुपये जुटाए थे। उन्हें घर में यह रकम सुरक्षित नहीं लग रही थी। इसीलिए वे इसे अपने देवर रवि गुप्ता के पश्चिम विहार स्थित घर में रखना चाहती थीं।
विज्ञापन
गत 12 जुलाई को बेटी की सगाई होने के बाद उन्होंने देवर से इस संबंध में बात की। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रवि गुप्ता ने अपने नौकर त्रिलोक को बाइक से कुसुमलता के पास भेजा।
विज्ञापन
कुसुमलता ने अपने जेठ के सामने त्रिलोक को 20 लाख रुपये दे दिए। इसे लेकर वह यहां से रवाना हुआ, लेकिन पश्चिम विहार नहीं पहुंचा। दो दिन तक त्रिलोक की तलाश करने के बाद कुसुमलता ने लक्ष्मी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।