फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Servant stole 25 lakh cash, jewelery worth one crore along with colleagues in delhi

शादी वाले घर में चोरी: नौकर ने साथियों संग 25 लाख की नकदी, एक करोड़ की जूलरी चुराई, वारदात सीसीटीवी में कैद

Thu, 14 Jul 2022 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Jul 2022 08:33 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के विज्ञान विहार में दिन-दहाड़े चोरी की वारदात हो गई। घरेलू सहायक ने अपने साथियों के साथ 25 लाख की नकदी और एक करोड़ की जूलरी चोरी कर ली। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात के समय परिवार शादी की खरीदारी करने लाजपत नगर गया था।  

विज्ञापन
Servant stole 25 lakh cash, jewelery worth one crore along with colleagues in delhi
दिल्ली में साथियों के साथ चोरी करता घर का नौकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के विवेक विहार इलाके के विज्ञान विहार में मंगलवार दिन-दहाड़े एक घरेलू सहायक ने घर में सेंध लगा दी। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घर से 25 लाख रुपये कैश और करीब एक करोड़ से अधिक कीमत की जूलरी उड़ा ली। घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही हैं। परिवार उसके लिए ही खरीदारी करने मार्केट गया था। 
विज्ञापन


दोपहर बाद जब सब लोग वापस लौटे तो उन्हें वारदात का पता चला। फौरन मामले की खबर पुलिस को दी गई। मौके पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी बुला लिया गया। छानबीन हुई तो सीसीटीवी कैमरे में घर का नौकर ही वारदात को अंजाम देते हुए पाया गया। बुजुर्ग महिला देववती देवी (62) की शिकायत पर विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


आरोपी अपने साथ कितनी रकम के जेवरात ले गए हैं, फिलहाल परिवार ने उसकी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि आरोपी एक करोड़ से अधिक कीमत के जेवरात उड़ा ले गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक देववती देवी परिवार के साथ विज्ञान विहार इलाके में रहती हैं। इनके परिवार में पति रामभूल सिंह, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। परिवार का अपना कारोबार है। इसी 30 जुलाई को देववती देवी की बेटी की शादी है। घर में शादी की तैयारी चल रही है। 

देववती देवी के परिवार ने करीब एक साल पूर्व नीरज नामक युवक को घर में नौकर रखा था। मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे परिवार घर पर ताला लगाकर लाजपत नगर खरीदारी करने चला गया। इस बीच 3.30 बजे परिवार वापस लौटा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। 

अंदर घर का सारा सामान फैला हुआ था। घर की मेन लोहे की अलमारी भी टूटी हुई थी। अंदर अलमारी से जेवरात और कैश का पूरा लॉकर ही गायब था। देखते ही परिवार के होश उड़ गए। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देववती ने बताया कि लॉकर में शादी के इंतजाम के लिए 25 लाख रुपये कैश और उनकी बेटी-बहुओं की जूलरी रखी हुई थी।

जूलरी की असल कीमत क्या है, इसकी जानकारी परिवार ने अभी पुलिस को नहीं दी है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि लॉकर में एक करोड़ से अधिक कीमत की जूलरी मौजूद थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तीन टीमों बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed