{"_id":"67d8b3590bf05acf9a073b4a","slug":"servant-ran-away-with-jewellery-and-cash-worth-more-than-one-crore-in-delhi-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: एक करोड़ से अधिक के गहने और नकदी लेकर भागा नौकर, चार दिन पहले प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये रखा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: एक करोड़ से अधिक के गहने और नकदी लेकर भागा नौकर, चार दिन पहले प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये रखा था
Tue, 18 Mar 2025 05:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Mar 2025 05:12 AM IST
सार
पीड़ित संजय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने नागार्जुन नामक नौकर प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये रखा था। उसका पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं हुआ था। 14 मार्च को परिवार गुरुग्राम होली मनाने चला गया। 15 मार्च की दोपहर लौटने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा इलाके में होली से चार दिन पहले रखे नौकर ने घर से छह लाख नकद और एक करोड़ के जेवरात उड़ा दिए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुरेश मलिक उर्फ नागार्जुन (21) व रोहित कुमार मलिक (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया नकद और जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि 15 मार्च को शाहदरा थाने में मामला दर्ज हुआ। पीड़ित संजय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने नागार्जुन नामक नौकर प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये रखा था। उसका पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं हुआ था। 14 मार्च को परिवार गुरुग्राम होली मनाने चला गया। 15 मार्च की दोपहर लौटने पर चोरी का पता चला। इस दौरान छह लाख नकद और एक करोड़ के जेवरात चोरी मिले। करीब 100 सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस ने आरोपी के आने-जाने का रूट चेक किया। इस बीच आरोपी की आईडी भी फर्जी पाई गई। काफी प्रयासों के बाद पुलिस की टीम ने नागार्जुन को दक्षिणी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके एक साथी रोहित कुमार मलिक को दबोच लिया गया। दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
डीयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर को घर में बंधक बनाकर लाखों की लूट
अशोक विहार इलाके में बदमाशों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर में लाखों की लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने पिस्टल के बल पर प्रोफेसर, उनकी पत्नी और घरेलू सहायिका को बंधक बना लिया और घर से करीब 25 लाख के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गए। वारदात के दौरान बदमाश पार्किंग में खड़ी उनकी आई-10 कार लेकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी समेत स्थानीय अशोक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घरेलू सहायिका और पीड़ित दंपती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश अग्रवाल अपनी पत्नी ललिता अग्रवाल के साथ अशोक विहार जी ब्लॉक में रहते हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। दंपती ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब दस बजे घरेलू सहायिका काम कर रही थी। घर का मेन गेट खुला था। इसी दौरान चार बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर सभी को चुप करा दिया। उसके बाद बदमाशों ने तीनों के हाथ पैर बांध दिए। पीड़ितों को अलग अलग कमरे में बंद कर बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद बदमाश उनकी कार में बैठकर भाग गए।
जांच में पता चला कि पांच माह पहले ही दंपती ने वजीरपुर जेजे काॅलोनी की रहने वाली एक युवती शालू को घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रखा था। घर में लगे सीसीटीवी में बदमाश कैद हो गए। पुलिस को पीड़ित की कार वजीरपुर जेजे काॅलोनी में लावारिस हालत में मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।