{"_id":"5f8457c96e0fd530370185ba","slug":"sero-survey-again-in-faridabad-to-be-focus-in-four-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में फिर होगा सीरो सर्वे, चार स्थानों पर होगा केंद्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में फिर होगा सीरो सर्वे, चार स्थानों पर होगा केंद्रित
Mon, 12 Oct 2020 06:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 12 Oct 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के बीच एक बार फिर सीरो सर्वे का सहारा लेकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके लिए गांव सारन, आदर्श नगर, भीम बस्ती व मेवला महाराजपुर को चयनित किया गया है। क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र मुखियाओं को इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है। जल्द ही तारीख तय कर सर्वे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसी साल अगस्त में संजय कॉलोनी, पाली, तिगांव, खेड़ीकलां और कौराली में सीरो सर्वे किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 850 लोग के रक्त के नमूने से संक्रमण प्रतिरोधी क्षमता (एंडीबॉडी) की जांच की थी। सर्वे की रिपोर्ट में 25.8 फीसदी लोगों में प्रतिरोधी क्षमता विकसित मिली थी।
विज्ञापन
ऐसे में अब नए क्षेत्रों को चयनित कर सीरो रिपोर्ट बनाने की तैयारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पुनिया ने बताया कि अगले सप्ताह से सीरो सर्वे शुरू होगा। सभी तैयारियां पूरी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सैंपल लेगी। रेंडम सैंपलिंग बिना किसी पूर्व योजना व व्यक्ति को चिन्हित किए ली जाएगी।
विज्ञापन