{"_id":"5efa36158ebc3e43082be223","slug":"separatist-leader-shabbir-shah-demanded-a-separate-cell-for-the-possibility-of-covid-19-being-a-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादी नेता शब्बीर शाह ने कोविड-19 का खतरा होने की संभावना के कारण की अलग कोठरी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादी नेता शब्बीर शाह ने कोविड-19 का खतरा होने की संभावना के कारण की अलग कोठरी देने की मांग
Tue, 30 Jun 2020 12:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
शब्बीर शाह
पटियाला हाउस कोर्ट ने कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की उस याचिका पर तिहाड़ जेल के अधिकारियों से सोमवार को जवाब मांगा, जिसमें उसने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अगल कोठरी देने की आ अनुरोध किया है। शाह आतंकवाद के लिए कथित तौर पर धन शोधन के दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार है।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने शब्बीर शाह की याचिका पर सुनवाई करते हुए तिहाड़ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर एक जुलाई तक उनका जवाब मांगा। इस याचिका में शाह की वकील कौसर खान ने दलील दी कि शाह ह्रदय रोग समेत कई बीमारियों से ग्रसित हैं और कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र की वजह से उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण होने का अधिक खतरा है। इस बाबत उन्होंने जेल प्रशासन को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि शाह का इलाज कराया जाए और उन्हें जेल में अलग से एक कोठरी दी जाए, ताकि वह सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन
याचिका में वकील ने कहा कि जेल नियमावली में महामारी की स्थिति में अस्थायी आवास उपलब्ध कराने का प्रावधान है। यह याचिका शाह ने अपनी पत्नी को इस बारे में बताने के बाद वकील के जरिए दायर की। आतंकवादी संगठन के लिए कथित तौर पर धन शोधन के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शाह को 25 जुलाई 2017 को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन