{"_id":"68f11ce7ba2a509f9e009b43","slug":"senior-teacher-attacked-at-dus-ambedkar-college-action-demanded-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-108881-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू के अंबेडकर कॉलेज में वरिष्ठ शिक्षक पर हमला, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू के अंबेडकर कॉलेज में वरिष्ठ शिक्षक पर हमला, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के बीआर अंबेडकर कॉलेज में चौकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ छात्रों ने कॉलेज परिसर में एक वरिष्ठ शिक्षक के साथ मारपीट की है। आरोप के अनुसार, शिक्षक अपनी ड्यूटी पर थे तभी उन पर यह हमला हुआ। डीयू के कार्यकारी परिषद के सदस्य राजपाल सिंह पवार, वित्त समिति के सदस्य जेएल गुप्ता, डूटा सचिव बीमालेंदु तीर्थंकर आदि ने कुलपति प्रो. योगेश सिंह को पत्र लिखकर इस घटना की तत्काल जांच और दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि शिक्षक पर हमला न केवल उनकी गरिमा पर हमला है, बल्कि यह विश्वविद्यालय समुदाय, विशेष रूप से शिक्षकों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा करता है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में तुरंत और कठोर कार्रवाई की जाए। इस घटना से संबंधित कुछ वीडियो भी कुलपति को भेजे गए हैं।