फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Senior resident at MAMC accused of harassing junior

Delhi NCR News: एमएएमसी में सीनियर रेजिडेंट पर जूनियर को प्रताड़ित करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी हो रहे वायरल
विज्ञापन




नई दिल्ली। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज(एमएएमसी) के रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच लंच बिल के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पीजी फर्स्ट ईयर के रेजिडेंट ने सेकेंड और थर्ड ईयर के सीनियर रेजिडेंट के लंच बिल का भुगतान कराए जाने का आरोप लगाया है। रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा साथ में बैठने से लेकर गलती होने पर मरीज के सामने प्रताड़ित करने की भी बात की गई है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट भी वायरल है।

2023 में भी इस तरह का मामला सामने आया था। इस संबंध में एमएएमसी और संबद्ध अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नीरज आजाद यादव ने बयान जारी कर कहा है कि ऐसे कृत्य किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आरडीए टीम ने विभिन्न विभागों के रेजिडेंट्स से संपर्क कर समस्याओं की पहचान करने और उनका समाधान करने का प्रयास किया है। वर्तमान में किसी भी वरिष्ठ रेजिडेंट या संकाय सदस्य द्वारा शारीरिक दुर्व्यवहार की घटना सूचित नहीं की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed