Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Senior citizens will be able to visit the International Trade Fair without a ticket

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: पहले के आदेश में नहीं थी छूट, अब बिजनेस डेज में भी वरिष्ठ नागरिकों की एंट्री फ्री

Mon, 16 Nov 2026 11:49 AM IST
Vijay Singh Pundir सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 16 Nov 2026 11:49 AM IST
सार

45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 27 नवंबर तक भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। मेले में देश-विदेश के कारोबारी और आम दर्शक हिस्सा ले रहे हैं। पहले जारी व्यवस्था के तहत बिजनेस डेज (14 से 18 नवंबर) में प्रवेश के लिए टिकट लेना अनिवार्य था। वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त प्रवेश की सुविधा बिजनेस डेज के लिए स्पष्ट रूप से शामिल नहीं थी।

विज्ञापन
Senior citizens will be able to visit the International Trade Fair without a ticket
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ-2026) में वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) ने पहले जारी प्रवेश व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब बिजनेस डेज में भी वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क प्रवेश देने की पुष्टि की है। सोमवार, 16 नवंबर से यह सुविधा लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


पहले जारी व्यवस्था के तहत बिजनेस डेज (14 से 18 नवंबर) में प्रवेश के लिए टिकट लेना अनिवार्य था। वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त प्रवेश की सुविधा बिजनेस डेज के लिए स्पष्ट रूप से शामिल नहीं थी। अब आईटीपीओ के नए फैसले से इस अवधि में भी वरिष्ठ नागरिक बिना प्रवेश शुल्क दिए मेले का भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस फैसले से उन बुजुर्गों को राहत मिलेगी, जो व्यापार मेले में देशभर के राज्यों के पवेलियन, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्वदेशी उत्पाद और कारोबारी गतिविधियां देखने पहुंच रहे हैं। बिजनेस डेज में आम दिनों की तुलना में कारोबारियों और व्यावसायिक प्रतिनिधियों की अधिक आवाजाही रहती है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त प्रवेश देने का फैसला उनके लिए अतिरिक्त सुविधा लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 27 नवंबर तक भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। मेले में देश-विदेश के कारोबारी और आम दर्शक हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed