{"_id":"f20687f6e9e9dd17887630873c808072","slug":"senior-citizen-not-getting-pension-from-7-month-in-gurgaon-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागीय लापरवाही का नतीजा भुगत रहे बुजुर्ग, नहीं मिली 7 माह से पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागीय लापरवाही का नतीजा भुगत रहे बुजुर्ग, नहीं मिली 7 माह से पेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 25 Feb 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन विभाग की लापरवाही के कारण किरा गांव के पेंशनधारकों को वह ला नहीं मिल पा रहा है, जिसके वे हकदार हैं। इससे न केवल सरकार की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लगता हैं।
विज्ञापन
नूंह खंड के गांव किरा निवासी रघुवीर पंडित, जीतराम, शिवदत्त, खेमचंद, धर्मवीर, गंगासिंह, दयाकिशन, गिर्राज, केला, चंद्रवती, नत्थो, बीना, बसंती, धर्मवती, राजवती आदि पेंशनधारकों ने बताया कि उन्हें पिछले सात माह से पेंशन नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
इस बारे में उन्होंने संबंधित विभाग से लेकर पेंशन वितरण करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों तक कई बार गुहार लगाई है। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे पेंशन वितरण करने वालों से पेंशन न मिलने का कारण पूछते है तो वे इसमें सरकार की कमी बताते हैं।
विज्ञापन
जबकि विभाग द्वारा उनकी पेंशन हर माह भेजी जा रही हैं। इस बारे में संबंधित कर्मचारियों की शिकायत करने की बात कहते है तो वे स्पष्ट जबाव देते है कि उन्हें जो करना है कर लें, काम इसी प्रकार होगा। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित कर्मचारी पेंशनधारकों से सरकार की बुराई करते है, जिसके कारण ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ भी रोष हैं।
गांव के करीब 75 फीसदी पेंशनधारकों को पेंशन नहीं दी जा रही है। वे करीब 3 माह पहले ग्रामीणों के साथ संबंधित विभाग गए थे और उनकी जो त्रुटियां थी उन्हें दूर कराया गया था। लेकिन उसके बाद भी पेंशन नहीं दी गई।
क्या कहते हैं सरपंच: गांव के सरपंच जीतसिंह ने बताया कि उनके गांव में एम-पैसा नाम की निजी कंपनी पेंशन वितरण का काम करती हैं।
ग्रामीणों की इस समस्या के बारे में जब उन्होंने कंपनी प्रतिनिधी बीडीएम दीपक से बात की तो उन्होंने इसमें सरकार की कमी बताते हुए अपना पल्ला झाडते हुए कहा कि वे किसी से भी इसकी शिकायत कर लें, उनपर कोई फर्क नहीं पडने वाला।
इस बारे में संबंधित विभाग से पता किया तो पता चला कि यहां से इनकी पेंशन हर माह भेजी जा रही हैं। सरपंच का कहना है कि इस मामले में कोई बडा घालमेल संबंधित विभाग व कंपनी के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों को जल्द बकाया 7 माह की पेंशन नहीं दी गई तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
क्या कहते हैं अधिकारी: जिला समाज कल्याण अधिकारी विजेंद्र सिंह का कहना है कि किरा गांव में हर माह पेंशन बांटी जाती हैं। यदि किसी पेंशनधारक को पेंशन नहीं मिली है तो वे उनसे आकर मिलें, तुरंत समाधान कराया जाएगा।