फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Senior BJP leaders meet newly elected Delhi MLAs asks them to maintain transparency

Delhi: बिना समय बर्बाद किए विकसित दिल्ली के निर्माण में जुटें, नए विधायकों को वरिष्ठ भाजपा नेताओं का निर्देश

Sun, 09 Feb 2025 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Feb 2025 09:48 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा ने एक बयान में कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों को उचित संगठनात्मक और प्रशासनिक ढांचे के भीतर काम करने के बारे में मार्गदर्शन दिया।

विज्ञापन
Senior BJP leaders meet newly elected Delhi MLAs asks them to maintain transparency
भाजपा के नए विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का गुर्जर, सह प्रभारी अतुल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व संगठन महामंत्री पवन राणा ने सभी 48 नए विधायकों के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक की। 

विज्ञापन

विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए शुरू करना होगा काम
इसमें सांसदों ने भी अपने क्षेत्र के विधायकों के साथ भाग लिया। वरिष्ठ नेताओं ने उचित संगठनात्मक व प्रशासनिक नियमों के तहत कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, कहा कि सभी विधायक अपनी कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी रखें। बैठक में नेताओं ने विधायकों का ध्यान प्रधानमंत्री के विजय संदेश की ओर आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि तुरंत ही प्रधानमंत्री के मन की विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए काम शुरू करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशैली में बनी रहे पूरी पारदर्शिता 
पंत मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां मिठाइयां बांटी गईं और पारंपरिक उत्तराखंडी संगीत और कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह के बीच नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों का स्वागत किया गया। दिल्ली भाजपा ने एक बयान में कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों को उचित संगठनात्मक और प्रशासनिक ढांचे के भीतर काम करने के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी विधायकों को अपनी कार्यशैली में पूरी पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed