फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Send Rakhi to one thousand, one kilo onions served

एक हजार की राखी खरीदो, एक किलो प्याज पाओ

Wed, 26 Aug 2015 07:49 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 26 Aug 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
Send Rakhi to one thousand, one kilo onions served

प्याज की महंगाई आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दामों में बढ़ोतरी होने पर प्याज रसोई से भले ही गायब हो गई हो, लेकिन व्हाट्स एप और फेसबुक-ट्विटर में इसे खूब जगह मिल रही है।

विज्ञापन


लोगों के तरह-तरह के कमेंट प्याज को लेकर मिल रहे हैं। संजय नगर में तो एक दुकानदार ने एक हजार की राखी खरीद पर एक किलो प्याज मुफ्त दिए जाने का ही बोर्ड लगा दिया है।
विज्ञापन


प्याज की महंगाई सरकार का सिरदर्द बनती रही है। इसके दाम बढ़े तो सोशल मीडिया पर भी स्थान मिलना शुरू हो गया। आजकल प्याज से संबंधित कहावतें और चुटकुले सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर प्रेमी प्याज का तोहफा प्रेमिका को महंगे गिफ्ट के तौर पर देता दिखाया गया है। वहीं बहन ने भाई के लिए महंगी राखी के तौर पर प्याज की राखी खरीदी है।

कहीं प्याज का राकेट बनाया गया है तो कहीं पर एक प्याज को उठाने में कड़ी मशक्कत करते दिखाया है। प्याज खाने वालों के यहां इनकम टैक्स के छापे जैसे चुटकुलों का भी अंबार लगा है।

लोगों का मानना है कि प्याज की महंगाई से प्रत्येक वर्ग प्रभावित हो रहा है। सोशल मीडिया पर छाना इसके प्रचार को दर्शाता है। इसका खामियाजा राजनीतिक दलों को भुगतना पड़ सकता है।


राखी खरीदने पर मिल रहा प्याज का आफर
गाजियाबाद। संजयनगर में एक व्यापारी ने प्याज की महंगाई को भुनाना शुरू कर दिया है। दुकानदार ने एनाउंसमेंट कराकर शहर के लोगों को एक हजार रुपये की राखी खरीदने पर एक किलो प्याज फ्री देने की स्कीम निकाली है।

अनोखी स्कीम सुनकर संजय नगर में दुकानदार के यहां राखी खरीदने वालों और और अनोखे आफर को देखने वालों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed