घर में रखा दहेज का सारा सामान बेचकर पी गया शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर के झुप्पा गांव निवासी एक महिला ने अपने शराबी पति से जान बचाने की गुहार लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति दहेज के सारे समान को बेचकर शराब पी चुका है।
घर में रखे बाकी समान को भी वह धीरे-धीरे बेच रहा है। विरोध करने पर पति जान लेने पर उतारू हो गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी चार साल पहले हुई थी।
महिला का आरोप है कि उसके पिता ने जो सामान दहेज में दिया था आरोपी पति शराब के लिए ज्यादातर को बेच चुका है और जो बचा है उसे बेचने की तैयारी में है।
बोला और सामान ले जाएग उसे भी बेच देगा
रविवार सुबह वह सामान लेने के लिए जेवर जा रही थी मगर उसके पति ने कहा कि वह जा रहा है और सामान ले आएगा। महिला ने पति की बात मानकर सामान लाने के लिए उसे रुपये दे दिए।
मगर दोपहर बाद पति शराब के नशे में टुन्न होकर आया। पति से समान की बात पूछी तो नशे में टुन्न पति ने मारपीट शुरू कर दी। महिला किसी तरह जान बचाकर वहां से निकली।
उसके पति ने धमकी दी है कि अगर घर में घुसी तो जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया कि वह उनकी सुरक्षा करेगी।