{"_id":"5e8264f48ebc3e78b8641983","slug":"seeking-help-for-corona-victims-by-creating-fake-id-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी बनाकर कोरोना पीड़ितों के लिए मांग रहे मदद, न खोलें ये लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आईडी बनाकर कोरोना पीड़ितों के लिए मांग रहे मदद, न खोलें ये लिंक
Tue, 31 Mar 2020 03:00 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2020 03:00 AM IST
सार
कोरोना वायरस के संकट से पूरा देश इस वक्त जूझ रहा है, तो दूसरी तरफ साइबर जालसाज लोगों को इस वक्त भी ठगने में जुटे हैं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के संकट से पूरा देश इस वक्त जूझ रहा है, तो दूसरी तरफ साइबर जालसाज लोगों को इस वक्त भी ठगने में जुटे हैं। जालसाज पीएम रिलीफ फंड के नाम से मिलती-जुलती जाली आईडी बनाकर कोरोना पीड़ितों की मदद के नाम पर रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस को इस मामले में एसबीआई की तरफ से एक शिकायत मिली है। पीएम केयर@एसबीआई नाम की जाली आईडी बनाई गई है। इस आईडी के जरिए ऑनलाइन तरीके से रकम देने के लिए कहा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर साइबर जालसाजों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से भी ऐसे जालसाजों से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, साइबर सेल को शिकायत मिली है कि कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए पीएम केयर्स के नाम से एक आईडी बनाई गई है। लोग कोरोना से बचाव के लिए इसमें रुपये दान कर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर मिलते-जुलते नाम से एक फर्जी आईडी वायरल हो रही है। यह आईडी पीएम केयर@एसबीआई नाम से है। पुलिस का कहना है कि यह आईडी फर्जी है। भूलकर भी इसमें रुपये ट्रांसफर न करें। इस मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की भी शिकायत मिली है।
विज्ञापन
लिंक को न खोलें
पुलिस का कहना है कि इस वक्त सोशल मीडिया पर कोरोना के नाम से बहुत सारे लिंक आ रहे हैं। हर एक लिंक एक अलग विषय से जुड़ा हुआ है, लेकिन यह लिंक जालसाजों द्वारा बनाए गए हैं। भूलकर भी इन लिंक को न खोलें, क्योंकि ऐसा करने से आपका कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल हैक हो सकता है।