{"_id":"cead1ac1109f9c42dd40ccc240661c72","slug":"seek-the-car-and-remove-black-film-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कार को ढूंढो और काली फिल्म उतरवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस कार को ढूंढो और काली फिल्म उतरवाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 25 Feb 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी किरण एस. ने काली फिल्म लगी जगुआर कार मालिक पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया। काली फिल्म लगी कार ढूंढ निकाली और मालिक को हिदायत दी। कार मालिक ने खुद काली फिल्म उतरवाई और पुलिस को व्हाट्स ऐप किया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर में एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर काली फिल्म लगी जगुआर की फोटो भेजी। इस पर ट्रैफिक पुलिस की टीम एक्शन में आ गई।
पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो कार उस लोकेशन पर नहीं मिली। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जाकर कार का पता किया। जांच में पता चला कि कार स्वर्ण सिंह की है।
विज्ञापन
वह सेक्टर-43 में रहते हैं। इनका सेक्टर-18 में एक संस्थान है। ट्रैफिक पुलिस ने कार मालिक को हिदायत दी। पुलिस ने काली फिल्म को उतारकर कार की फोटो व्हाट्सऐप पर भेजने को कहा।
विज्ञापन
ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई करने की बात कही गई। कार मालिक ने काली फिल्म उतरवाकर उसकी फोटो ट्रैफिक पुलिस को पोस्ट की।