फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security tightened in delhi on the Republic Day

गणतंत्र दिवस: जमीन से आसमान तक कड़ी सुरक्षा, कई मार्गो के साथ 4 मेट्रो स्टेशन भी दोपहर तक बंद

Sat, 26 Jan 2019 05:20 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 26 Jan 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
Security tightened in delhi on the Republic Day
सुरक्षा में तैनात कमांडो - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा रहेगी। आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए सुरक्षा के इस कदर इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। गणतंत्र दिवस की परेड के लिए नई दिल्ली में करीब 10 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। राजपथ के चारों तरफ रेड जोन बनाया गया है जहां गाड़ियों को शुक्रवार रात 11 बजे के बाद आने नहीं दिया गया। रात को ही बॉर्डरों को सील कर दिया गया था।

विज्ञापन


सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशन आंशिक रूप से दोपहर तक बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो ने गणतंत्र दिवस को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से लोगों को यह जानकारी दी है। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट करते हुए बताया कि दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन आइटीओ, दिल्ली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद के कुछ गेट सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए बंद रहेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने बताया कि राजपथ के विजय चौक से लेकर लाल किले तक 300 कैमरे लगाए गए हैं। पहली बार फेस रीडर कैमरे लगाए गए हैं, जो संदिग्ध को देखते ही पुलिस को अलर्ट कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन से लाल किले के बीच एयरफोर्स, दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एसपीजी के अलावा अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। ऊंची इमारतों पर शार्प शूटरों को भी तैनात किया गया है। हवाई हमले से बचाने के लिए इंडिया गेट के अलावा अन्य स्थानों पर रडार की तैनाती की गई है। एंटी एयरक्राफ्ट गन भी लगाई गई हैं।

दिल्ली के बॉर्डरों को शुक्रवार रात को ही सील कर दिया गया। पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग शुरू कर दी गई थी। वाहनों को चेकिंग के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा था। दिल्ली में जगह-जगह पिकेट्स लगाकर चेकिंग की जा रही थी। बाजारों, मॉल्स व अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बरती जा रही थी। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां पहले से ही रद्द की हुई हैं। परेड के समय सुबह 9.50 से 12.30 बजे तक दिल्ली के आसपास हेलिकॉप्टरों से आसमान पर नजर रखी जाएगी। भूमिगत मेट्रो स्टेशनों व राजपथ के आसपास मौजूद कार्यालयों को अपने संरक्षण में ले लिया गया है।

कई मार्ग किए बंद

Security tightened in delhi on the Republic Day
गणतंत्र दिवस पर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजपथ को शुक्रवार दोपहर तीन बजे से वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। ये पाबंदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने तक जारी रहेगी। शुक्रवार रात 11 बजे से रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड को बंद कर दिया गया। वहीं, रात 2 बजे से सी हेक्सागन इंडिया गेट पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। यह प्रतिबंध परेड के खत्म होने तक जारी रहेगा। 

इसके अलावा 26 जनवरी को तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से लेकर लालकिले आदि जगहों पर वाहनों की आवाजाही पर शाम चार बजे तक प्रतिबंध रहेगा। परेड के समय को देखते हुए डी दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, आरसी अग्रवाल चौक, दिल्ली गेट से वाहनों की क्रासिंग हो सकती है। रात 11 बजे के बाद से टी प्वाइंट साउथ एवेन्यू, त्यागराज मार्ग, के. कामराज मार्ग, सुनहरी मस्जिद मौलाना आजाद रोड, मान सिंह रोड, अकबर रोड, अशोक रोड, जसवंत सिंह रोड, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड, रेड क्रास रोड, संसद मार्ग, इम्तियाज खान रोड, रकाबगंज रोड, पंडित पंत मार्ग, चर्च रोड, टी प्वाइंट से लेकर नार्थ एवेन्यू को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed