{"_id":"6ab29b454e26aec4580df71d","slug":"security-at-aastha-kunj-park-will-be-strengthened-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156125-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आस्था कुंज पार्क की सुरक्षा होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आस्था कुंज पार्क की सुरक्षा होगी मजबूत
विज्ञापन
नई दिल्ली। आस्था कुंज पार्क में हुई घटना के बाद डीडीए ने पार्क की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उसे और मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 142.10 एकड़ में फैले पार्क में 29 गेट हैं, जहां दिनभर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। विस्तृत क्षेत्र और प्रवेश-निकास के कई रास्तों को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम और प्रभावी किए जाएंगे।
डीडीए के अनुसार, पार्क की निगरानी के लिए प्रत्येक पाली में नौ सुरक्षा गार्ड रणनीतिक स्थानों पर तैनात रहते हैं। पर्यवेक्षण और गश्त की व्यवस्था भी है। डीडीए अधिकारियों का दिल्ली पुलिस के बीट अधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ नियमित समन्वय रहता है। सुरक्षा से जुड़े मामले कई बार दिल्ली पुलिस के समक्ष उठाए गए हैं, जिसमें अतिरिक्त गश्त और एहतियाती कदम उठाने का अनुरोध शामिल है।
अब पार्क के क्षेत्रफल और 29 प्रवेश बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कर्मियों की संख्या और तैनाती की जरूरत का व्यापक आकलन किया जा रहा है। इससे तय होगा कि किन स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल चाहिए और मौजूदा व्यवस्था को कैसे अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। ब्यूरो