एजेंसियों की नींद उड़ी, ड्रोन से PM की सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर आतंकी संगठनों की ओर से पहले से ही इनपुट्स हैं। इस बीच प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम राजपथ पर खुले में हो रहा है। ऐसे में देश की सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है।
देश की सुरक्षा एजेंसियां स्वच्छ मिशन कार्यक्रम की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए ड्रोन कैमरों (एरियल कैमरे) का सहारा ले रही है। एनएसजी के शार्प शूटरों और कमांडों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। कार्यक्रम स्थल के ऊपर से हवाई जहाजों को भी उड़ने की अनुमति नहीं होगी।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोट क्लब के पास राजपथ पर जिस जगह कार्यक्रम हो रहा है, वहां से दूर कनॉट प्लेस स्थित इमारतों से सीधी नजर जाती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन कैमरों का सहारा ले रही है।
दो ड्रोन कैमरों से बुधवार दोपहर को इलाके की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। कई घंटे टेस्टिंग की गई।
हर तरफ कमांडो बनाएंगे सुरक्षा घेरा
एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एक ड्रोन कैमरा रात में और दूसरा दिन में आसमान से सुरक्षा पर निगरानी रखेगा। कैमरे स्वच्छ कार्यक्रम स्थल से चार किलोमीटर दूर तक सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। इन कैमरों से कार्यक्रम स्थल, राजपथ, राजघाट और मंदिर मार्ग इलाके में स्थित वाल्मीकि सदन पर नजर रखी जा रही है।
कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को कई यूनिटों में बांटा गया है और हर यूनिट की सुरक्षा की कमान डीसीपी स्तर के एक पुलिस अधिकारी केहाथ में होगी। करीब 14-15 डीसीपी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। करीब तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतनी संख्या में डीसीपी को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा आसपास की इमारतों में एनएसजी के कमांडों तैनात किए जाएंगे। यह सुरक्षा 26 जनवरी व 15 अगस्त जैसी है।
पुलिस ने सील कर दी इमारतें
दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थित सभी सरकारी इमारतों को सुबह से खाली कराना शुरू कर दिया था। नई दिल्ली रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मुकेश मीणा ने बताया कि सभी इमारतों को पुलिस ने बुधवार दो बजे सील कर दिया था।
पुलिस ने रेल भवन, शास्त्री भवन और उद्योग भवन समेत सभी आसपास की इमारतों को बुधवार दोपहर दो बजे से अपने कब्जे से ले लिया था।
दोपहर तक नई दिल्ली व मध्य दिल्ली आने से बचें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह साढ़े सात बजे राजघाट जाएंगे। करीब सवा आठ बजे मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि कॉलोनी जाएंगे। और करीब नौ बजे राजपथ पहुंचेंगे। यहां पर कार्यक्रम सुबह करीब साढ़े दस बजे तक चलेगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे तक नई दिल्ली व मध्य दिल्ली में आने से बचे।