फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security agencies hold meeting on preparations ahead of Republic Day

Delhi NCR News: गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियों पर की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
खुफिया जानकारी और आतंकवाद विरोधी उपायों को एक-दूसरे से साझा किया
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह से पहले अंतर-राज्य समन्वय बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गणतंत्र दिवस समारोह-2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। इससे पहले विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग और समन्वय को मजबूत करने और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक अंतर-राज्य समन्वय बैठक हुई। इसमें खुफिया जानकारी और आतंकवाद विरोधी उपायों को एक-दूसरे से साझा किया।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ (यूटी) के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय खुफिया/प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। विशेष पुलिस आयुक्त/ट्रैफिक, विशेष पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था (जोन-I और II), अपराध शाखा, स्पेशल सेल, इंटेलिजेंस और प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन, संयुक्त पुलिस आयुक्त /रेंज, सिक्योरिटी, ट्रैफिक, आईएफएसओ, अपराध शाखा , इंटेलिजेंस और पुलिस उपायुक्त /जिले, सिक्योरिटी, क्राइम, आईजीआई, रेलवे और मेट्रो आदि ने भी बैठक में भाग लिया। अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में खुफिया जानकारी और आतंकवाद विरोधी उपायों, जिसमें सीमा जांच, संदिग्ध तत्वों का सत्यापन आदि शामिल हैं, को साझा किया। खुले क्षेत्रों से पैराग्लाइडर, ड्रोन और अन्य उड़ने वाली वस्तुओं की आवाजाही से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed