फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sector 41 will be in the office of the Minister Madan Chauhan.

सेक्टर 41 में बनेगा मंत्री मदन चौहान का कार्यलय

Fri, 13 Nov 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 13 Nov 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
Sector 41 will be in the office of the Minister Madan Chauhan.

प्रदेश सरकार के मनोरंजन कर राज्यमंत्री मदन चौहान (स्वतंत्र प्रभार) हर दिन अपने आवास पर सेक्टर-26 पर दो घंटे लोगों की समस्याएं सुनते हैं। सवेरे 8-10 बजे लोगों से मिलने के बाद अपनी विधानसभा गढ़ क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलते हैं।

विज्ञापन


सपा नेता अशोक चौहान ने बताया कि जब से मदन चौहान को मंत्री पद मिला है, वह हर रोज नोएडा के लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर समाधान निकालते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेक्टर-41 में शीघ्र ही मंत्री का ऑफिस शुरू हो जाएगा, जहां पर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इससे पहले सेक्टर-108 में बृहस्पतिवार रात राज्य मंत्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं का जल्द होगा समाधान

Sector 41 will be in the office of the Minister Madan Chauhan.

आयोजक और कार्यक्रम के संचालक नीरज चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार सी ब्लॉक पार्क में स्वागत किया गया। सेक्टर के लोगों ने बारात घर का निर्माण कराने, खेलकूद ग्राउंड की व्यवस्था कराने और सेक्टर के चारो ओर दीवार बनाने की मांग रखी।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि सेक्टरों की सभी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान निकाला जाएगा। साथ ही कहा कि नोएडा को सुंदर बनाने में आरडब्ल्यूए की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए।

इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर इंद्रजीत सिंह ने की। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ललित मिश्रा, संजय त्यागी, विक्रम प्रताप समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed