फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   secret code for bol bam travels

सीक्रेट कोड से पता चलेगी कांवड़ियों की पहचान

Tue, 15 Jul 2014 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 15 Jul 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
secret code for bol bam travels

फरीदाबाद में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। ताकि जब जल लेकर फरीदाबाद में प्रवेश करें तो किसी को भी परेशान हो।

विज्ञापन


मंगलवार को डीसीपी-क्राइम देवेंद्र यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस बार थाने, चौकियों से जानकारी जुटाई जा रही है कि कितनी संख्या में कांवड़िये जल लेने गए हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 25 जुलाई तक हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश दिन के समय बिल्कुल बंद कर दिया जाएगा। ये केवल रात 11 से तड़के चार बजे के बीच में ही चलेंगे।
विज्ञापन


इस बीच हाईवे पर ऑटो भी बंद रहेंगे। लेकिन शहर के अंदरूनी रास्तों पर चलने की उन्हें छूट होगी। क्योंकि आने-जाने के लिए शहर की अधिकांश आबादी ऑटो पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 से 25 जुलाई तक ऑटो का प्रवेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद कर दिया जाएगा। अगर कोई कंपनी हाईवे पर स्थित है तो उसकी सवारी को कांवड़ियों के शिविर से 100 मीटर की दूरी पर उतार दिया जाएगा। कांवड़ियों के वाहन पर लगने वाले लाउडस्पीकर को भी धीमी आवाज में चलाने का अनुरोध किया जाएगा।


कांवड़ियों को दिया जाएगा कोड
फरीदाबाद सीमा में प्रवेश करते ही कांवड़ियों की गाड़ी को एक अलग कोड दे दिया जाएगा। ताकि उनकी पहचान हो सके। इसके अलावा प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर एक शिविर लगाने की अनुमति दी जाएगी। शिविर के आगे एक महिला और एक पुरुष सिपाही तैनात होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed