फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Second list for nursery admission will come on January 29

Delhi Nursery Admission: नर्सरी में दाखिले के लिए कल आएगी दूसरी सूची, डोनेशन लेने पर होगी कार्रवाई

Sun, 28 Jan 2024 08:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 Jan 2024 08:22 AM IST
सार

नर्सरी दाखिले की पहली सूची में जिन छात्रों का नाम नहीं आया हैं, उनके लिए दूसरी सूची 29 जनवरी को जारी की जा रही है। वहीं, अगर कोई स्कूल डोनेशन की मांग करता है, तो उस पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Second list for nursery admission will come on January 29
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्सरी दाखिले की पहली सूची में जिन छात्रों का नाम नहीं आया हैं, उनके अभिभावकों को दूसरी सूची का इंतजार है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के दाखिले को लेकर वह बहुत चिंतित हैं। उनको यही चिंता है कि अगर दूसरी सूची में भी नाम नहीं आया तो बच्चे का दाखिला कैसे होगा। 

विज्ञापन


मयूर विहार-3 में रहने वाले एक अभिभावक ने बताया कि उन्होंने 10 से ज्यादा स्कूलों में आवेदन किया था। इसके बावजूद पहली सूची में नाम नहीं आया था। इसलिए दूसरी सूची जारी होने से पहले घबराहट हो रही है। इसे लेकर स्कूल प्रशासन का कहना है कि जिन अभिभावकों का नाम पहली सूची में नहीं आया है। उनके लिए दूसरी सूची 29 जनवरी को जारी की जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं, सीट खाली होने पर स्कूल तीसरी सूची भी जारी करेंगे। स्कूल फोन और एसएमएस के जरिये अभिभावकों को चयनित छात्रों के बारे में जानकारी देंगे। इसके लिए स्कूलों में हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं, ताकि दाखिले के दौरान अभिभावकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं,पहली सूची में नाम आने के बाद भी बहुत से अभिभावक ऐसे हैं, जो दूसरी सूची का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस स्कूल में उनके बच्चे का नाम आया है वो उनकी पहली पसंद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोनेशन लेने पर होगी कार्रवाई
अगर कोई स्कूल डोनेशन की मांग करता है, तो उस पर कार्रवाई होगी। शिक्षा निदेशालय ने दाखिले से जुड़ी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए जिला उप निदेशक की अध्यक्षता में निगरानी सेल का गठन किया है। ये सुनिश्चित करेगा कि अभिभावकों को दाखिले के संबंध में किसी तरह की दिक्कत न हो। यदि स्कूल उन पर कोई दबाव बनाता है तो वे ह शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर शिकायत कर सकते हैं और वे जिला उप निदेशक के पास भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed