फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   second accused arrested in Mathura land scam

मथुरा के 126 करोड़ जमीन घोटाले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, अन्यों की तलाश जारी

Thu, 13 Dec 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 13 Dec 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
second accused arrested in Mathura land scam
घोटाला - फोटो : amar ujala

यमुना प्राधिकरण के 126 करोड़ के जमीन घोटाले के मामले में पुलिस ने जमीन खरीदने वाली दत्ता इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के निदेशक रमेश बंसल को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को मेरठ की भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने रमेश बंसल को दस दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बहुचर्चित घोटाले में ये दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले यमुना प्राधिकरण के पूर्व सीईओ व आईएएस अधिकारी पीसी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। रमेश बंसल पर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कम कीमत में जमीन किसानों से खरीदकर मुआवजा हासिल करने का आरोप है। पुलिस ने दावा किया है कि इससे उसके खाते में 2.75 करोड़ रुपये आए थे।      

विज्ञापन


सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम निशांक शर्मा ने बताया कि 3 जून को यमुना प्राधिकरण के 126 करोड़ के जमीन घोटाले के मामले में कासना कोतवाली में पीसी गुप्ता समेत 21 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच में छह कंपनियों समेत कुछ और लोगों के नाम सामने आए थे। रमेश बंसल की कंपनी इन्हीं में से एक है। बृहस्पतिवार को नोएडा के सेक्टर 44 स्थित घर से रमेश बंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेरठ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने रमेश बंसल को दस दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रमेश बंसल के अलावा उसके परिवार के कुछ और सदस्य इस कंपनी में अधिकारी हैं जिनकी पुलिस को तलाश है। पुलिस के मुताबिक बंसल पहले नोएडा के जलवायु विहार में रहता था। गिरफ्तारी की डर से हाल ही में दूसरे सेक्टर में रहने लगा था। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है पीसी गुप्ता की जमानत याचिका              
इससे पहले पुलिस ने पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता को 22 जून को मध्यप्रदेश के दतिया से गिरफ्तार किया था। पीसी गुप्ता को 2 जुलाई को रिमांड पूरी होने के बाद मेरठ जेल भेजा गया था। तब से पीसी गुप्ता मेरठ की जेल में बंद हैं। पीसी गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसी में दत्ता इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का नाम भी शामिल था। पीसी गुप्ता की हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की गई थी और गृह मंत्रालय ने भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी थी लेकिन अभी जांच सीबीआई के सुपुर्द नहीं हो पाई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण के जमीन घोटाले के केस में रमेश बंसल को गिरफ्तार किया गया है। रमेश बंसल का नाम विवेचना में सामने आया था। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed