फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Search for leopard continues in JNU forest department placed cage in campus four trap cameras installedJNU: जे

JNU: जेएनयू में तेंदुए की तलाश जारी, वन विभाग ने परिसर में लगाया पिंजरा; चार ट्रैप कैमरे भी लगाए

Sun, 07 Sep 2025 10:15 PM IST
विकास कुमार ललित कौशिक, अमर उजाला, नई दिल्ली
ललित कौशिक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 07 Sep 2025 10:15 PM IST
सार

फिर जेएनयू प्रशासन ने सावधानी के तौर पर यूनिवर्सिटी के सभी निवासियों को दरवाजे और खिड़की बंद करने के निर्देश जारी कर दिए थे। परिसर में समूह के साथ जाने का परामर्श दिया गया था। सार्वजनिक क्षेत्र में लाइट जलाकर रखें। 

विज्ञापन
Search for leopard continues in JNU forest department placed cage in campus four trap cameras installedJNU: जे
वन विभाग ने लगाया पिंजरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में तेंदुए को लेकर तलाश जारी है। शनिवार को वन विभाग की टीम ने जेएनयू परिसर में पिंजरा और कैमरा ट्रैप लगा दिया है। जिससे तेंदुए को पकड़ा जा सके। हालांकि जेएनयू प्रशासन वन विभाग के हवाले से तेंदुए की मौजूदगी को लेकर पहले ही इनकार कर चुका है।

विज्ञापन


मगर, वन विभाग किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहता है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर एक पिंजरा और चार कैमरा ट्रैप लगाए हैं। जिससे तेंदुए के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। हालांकि अभी तक तेंदुआ होने को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई। लेकिन जेएनयू परिसर में बड़ी तादाद में छात्र रहते हैं। ऐसे में किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं ले सकते हैं। दो कैमरे गोदावरी हॉस्टल के पास दो कैमरे अरावली गेस्ट हाउस के आसपास लगाए हैं। पिंजरा, कैमरा ट्रैप के अलावा चार सदस्यों की टीम भी वहां पर मौजूद है। अगर कुछ होगा तो एक-दो दिन में स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, कावेरी हॉस्टल के एक छात्र ने अरावली गेस्ट हाउस के पास परिसर में शुक्रवार देर रात को तेंदुआ देखने का दावा किया था। यह छात्र वाइल्डलाइफ पर काम करता है। छात्र बिल्ली और कुत्तों को फीडिंग भी कराता है। छात्र का दावा था कि तेंदुए के आने पर परिसर के कुत्ते और बिल्ली छिप गए थे। इसके बाद तेंदुए की सूचना पर जेएनयू में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर जेएनयू प्रशासन ने सावधानी के तौर पर यूनिवर्सिटी के सभी निवासियों को दरवाजे और खिड़की बंद करने के निर्देश जारी कर दिए थे। परिसर में समूह के साथ जाने का परामर्श दिया गया था। सार्वजनिक क्षेत्र में लाइट जलाकर रखें। कावेरी, पेरियार, गोदावरी हॉस्टल की खास निगरानी रखी जाए, वहां पर दिव्यांग छात्र रहते हैं। स्टेडियम के हिस्से भी खास देखरेख हो और जेएनयू के जंगल क्षेत्र से दूर रहें। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हैं। उसको एआई से बनी हुई तस्वीर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed