फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sealing case Supreme Court give amnesty to Manoj Tiwari after warns

सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी देकर मनोज तिवारी को बख्शा, कहा- 'कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए था'

Fri, 23 Nov 2018 07:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
sealing case Supreme Court give amnesty to Manoj Tiwari after warns
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्वी दिल्ली केएक परिसर की सील तोडने केमामले में सांसद मनोज तिवारी को फटकार लगाते हुए कहा है कि सांसद ने ऐसा वाहवाही लूटने केलिए किया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सांसद को अवमानना से मुक्त कर दिया।  
विज्ञापन


न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता ने अपने आदेश में कहा है है कि हम इस बात से बेहद आहत हैं जिस तरह से सांसद ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए परिसर की सील तोड़ी। 
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि हम इसलिए भी आहत हैं कि वह चुने हुए सांसद हैं और एक जिम्मेदार नागरिक होने केनाते हुए उन्हे कानून को अपने हाथों में नहीं लेना चाहिए था। पीठ ने तिवारी को %बिना किसी कारण के विद्रोही बनना’ बताते हुए कहा कि लोगों का प्रतिनिधि होने केबावजूद उन्होंने कानून का उल्लंघन किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह देखते हुए गत 19 सितंबर को सांसद तिवारी केखिलाफ शुरू अवमानना की कार्रवाई को खत्म कर दिया कि सीलिंग और डीसीलिंग का काम अदालत द्वारा नियुक्त निगरानी कमेटी केद्वारा नहीं किया जा रहा था। 

लेकिन पीठ ने तिवारी द्वारा गैरजिम्मेदाराना तरीके से मॉनिटरिंग कमेटी पर आरोप लगाने पर कड़ी आपत्ति जताई। तिवारी ने आरोप लगाया था कि मॉनिटरिंग कमेटी भ्रष्ट अधिकारियों केसाथ रैकेट चला रही है।
  
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि  तीन अक्टूबर को सुनवाई केबाद छाती ठोककर वाहवाही लूटना और इस अदालत द्वारा नियुक्त कमेटी पर फालतू आरोप लगाना यह दर्शाता है कि वह रूल ऑफ लॉ का सम्मान नहीं करते हैं।  

सुप्रीम कोर्ट ने तिवारी केइस जवाब पर भी अफसोस जताया कि सीलिंग की कार्रवाई को सही बताते हुए उनका यह कहना कि वह चर्चित नेता है और चूंकि उस दिन वहां 1500 लोगों की भीड़ थी इसलिए परिसर का सीलिंग तोड़कर उन्होंने सांकेतिक विरोध जताया था।  

पीठ ने कहा कि हम तिवारी केखिलाफ अवमानना केमुकदमे को नहीं बढ़ाना चाहते हैं। पीठ ने कहा कि हम आशा करते हैं कि उन्हें सुबुद्धि आएगी। तिवारी पर कार्रवाई क्या होनी चाहिए यह उनकी पार्टी पर छोड़ दिया गया है।  

मालूम हो कि मनोज तिवारी का कहना था कि गोकुलपुर के जिस परिसर की सील तोडने का आरोप है, उसका मॉनिटरिंग कमेटी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने अदालत केआदेश की अवेहलना नहीं की है। 

पूर्वी दिल्ली नगर निगम केअधिकारियों ने उस परिसर को सील किया था और वह भी बिना कोई नोटिस जारी किए। तिवारी ने यह भी आरोप लगाया था कि मॉनिटरिंग कमेटी पब्लिसिटी केलिए ऐसा कर रही है। कमेटी लोगों में भय पैदा करने की कोशिश कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट केआदेश की आड़ में कमेटी पिक एंड चूज की नीति अपना रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed