फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sealing : aap to go on parliament march on monday

सीलिंग : AAP का सोमवार को होगा संसद मार्च, केजरी सरकार ने बताया कि कौन दिला सकता है राहत

Mon, 29 Jan 2018 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Jan 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
sealing : aap to go on parliament march on monday
sealing

आम आदमी पार्टी (आप) ने सीलिंग के मसले पर एक बार फिर एमसीडी व केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि दोनों जगहों पर बैठी भाजपा की सरकारें अगर चाह लें तो एक दिन में कारोबारियों को सीलिंग से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


पार्टी ने चेतावनी दी है कि सोमवार सुबह वह संसद मार्च करेंगे। वहीं, दोपहर बाद पार्टी के सभी विधायक उपराज्यपाल से मुलाकात करेेंगे। 
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीलिंग दो वजहों से हो रही है।

पहला, कनवर्जन चार्ज नहीं भरने से और दूसरा मास्टर प्लान के अंदर निर्माण नहीं होने से। कनवर्जन चार्ज को माफ करने का अधिकार एमसीडी के पास है।

वहीं, मास्टर प्लान में संशोधन सिर्फ डीडीए कर सकता है। सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, बावजूद इसके भाजपा बार-बार दिल्ली सरकार की बात करके भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

आप बनाना चाहती है केंद्र सरकार पर दबाव

sealing : aap to go on parliament march on monday
sealing - फोटो : kumar sanjay

भारद्वाज के मुताबिक, दिलचस्प यह कि शनिवार को संयुक्त सत्र में एमसीडी के तीनों हाउस ने प्रस्ताव पारित किया कि वह केंद्र सरकार से मास्टर प्लान में बदलाव करने, एफएआर बढ़ाने व कनवर्जन शुल्क माफ करने की बात करेंगे।

भारद्वाज ने चेतावनी दी कि केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए आप के सभी पार्षद, विधायक व सांसद सोमवार सुबह संसद मार्च करेंगे। करीब दस बजे पटेल चौक मेट्रो पर इकट्ठा होकर 11 बजे मार्च शुरू होगा।

इसके जरिये भाजपा सरकार से मांग की जाएगी कि सीलिंग से राहत दिलाने के लिए सरकार अध्यादेश लाए। भारद्वाज ने कहा कि दोपहर बाद सभी विधायक उपराज्यपाल से मुलाकात करने उनके कार्यालय जायेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed