फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SDM tehsildaar ask youth to wear mask they indulge in fighting with both of them created furor

‘मास्क लगाओ’ कहने पर युवक ने कर डाला हंगामा, पहले की अभद्रता फिर पुलिस से धक्का-मुक्की

Mon, 22 Jun 2020 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 22 Jun 2020 05:43 PM IST
सार

- मालीबू टाउन में एसडीएम और तहसीलदार से उलझे युवक 
- कांस्टेबल के साथ भी एक व्यक्ति ने की मारपीट, दोनों मामलों में केस दर्ज

विज्ञापन
SDM tehsildaar ask youth to wear mask they indulge in fighting with both of them created furor
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुरुग्राम के मालीबू टाउन में बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई कर रहे एसडीएम व तहसीलदार से दो युवक उलझ गए। उन्होंने न केवल अभद्र व्यवहार किया बल्कि सरकारी काम में बाधा भी डाली। वहीं, नाथूपुर में भी कांस्टेबल के साथ मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। सदर व डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ही युवकों को जमानत मिल गई है।

विज्ञापन


एसडीएम बादशाहपुर हितेंद्र शर्मा ने बताया कि मालीबू टाउन से लगातार शिकायत मिल रही थी कि शाम के वक्त लोग सैर करने के लिए बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलते हैं। इस पर अभियान चलाकर लोगों के चालान काटे गए। कार्रवाई जारी थी कि मालीबू टाउन निवासी हेमंत व रोहित कुमार बिना मास्क लगाए मौके से गुजरने लगे।
विज्ञापन


जब टीम इनका चालान काट रही थी तो दोनों युवक अभद्रता करने लगे और हंगामा कर दिया। पुलिस ने जब इन्हें काबू करने का प्रयास किया तो यह दोनों पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर पुलिस ने इन्हें काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मौके पर मौजूद तहसीलदार वजीराबाद मनीष कुमार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पुलिस जमानत पर छोड़ दिया गया।

वहीं, डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र के नाथुपुर में सिपाही अरुण राइडर पर गश्त कर रहे थे। गश्त करते हुए उन्हें एक युवक बिना मास्क लगाए बाइक चलाता दिखाई दिया जिसे उन्होंने रुकवा लिया।


आरोप है कि जब उसका चालान काटने लगे तो वह अभद्रता करने हुए मारपीट करने लगा। इस पर मौके पर थाना पुलिस की पीसीआर बुलवाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक सवार मंजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed