{"_id":"5c796579bdec2211df414621","slug":"scrap-trader-shot-dead-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप कारोबारी की गोली मारकर हत्या, 1.75 लाख रुपये लूटकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रैप कारोबारी की गोली मारकर हत्या, 1.75 लाख रुपये लूटकर भागे बदमाश
Fri, 01 Mar 2019 10:31 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट के दौरान स्क्रैप कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद नसीम (38) के रूप में हुई है। वारदात के समय नसीम वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र से करीब पौने दो लाख रुपये लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
बदमाश कैश लूटकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नसीम परिवार के साथ राजधानी पार्क, नांगलोई में रहता था। परिवार में पत्नी व अन्य सदस्य हैं। नसीम के साले इकबाल ने बताया कि उसके जीजा का स्टील स्क्रैप का कारोबार था। वह वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के अलावा दिल्ली की अन्य जगहों से माल उठाता था। बृहस्पतिवार शाम को वह वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में पीयूष नामक कारोबारी के पास से माल के करीब 1.75 लाख रुपये लेने आया था।
विज्ञापन
रुपये लेने के बाद उसने कैश बैग में रखा और बाइक से घर की ओर चलने लगा। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर जाने पर बदमाशों ने उसे रोककर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सीने में दो गोलियां मार दीं।
वारदात के बाद बदमाश कैश लेकर मौके से फरार हो गए। इधर राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीसीआर ने नसीम को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से नसीम की बाइक, हेलमेट और खाली बैग बरामद हुआ।