फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   scramble for tickets on trains to Bihar ahead of Diwali and Chhath.

भारतीय रेल: दीपावली-छठ से पहले बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मारामारी, नवंबर के पहले में सप्ताह किल्लत

Mon, 21 Sep 2026 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Sep 2026 03:52 AM IST
सार

कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कुछ श्रेणियों में नो रूम की स्थिति बन गई है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के साथ क्लोन ट्रेनें चलाने की तैयारी की है।
 

विज्ञापन
scramble for tickets on trains to Bihar ahead of Diwali and Chhath.
demo - फोटो : AI Generated

विस्तार

दीपावली और छठ पूजा से पहले दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मांग तेजी से बढ़ गई है। एक से आठ नवंबर के बीच कई प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कुछ श्रेणियों में नो रूम की स्थिति बन गई है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के साथ क्लोन ट्रेनें चलाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति की क्लोन ट्रेनें दिल्ली-पटना के बीच चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें एक से 15 नवंबर तक दिल्ली से पटना और 16 से 25 नवंबर तक पटना से दिल्ली के बीच चलेंगी। तेजस राजधानी की क्लोन ट्रेन में सभी कोच वातानुकूलित होंगे, जबकि संपूर्ण क्रांति की क्लोन ट्रेन में स्लीपर और वातानुकूलित दोनों श्रेणियों के कोच होंगे। क्लोन ट्रेनों का किराया नियमित ट्रेनों से अलग होगा।  प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का किराया करीब 5,300 से 5,900 रुपये, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 3,300 से 3,800 रुपये और तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का करीब 2,300 से 2,700 रुपये हो सकता है। 
विज्ञापन


दिल्ली-बिहार के बीच रोजाना चलेंगी करीब 50 ट्रेनें
त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और बिहार के बीच बड़े स्तर पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच दिल्ली और बिहार के बीच रोज करीब 50 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा एक अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों से बिहार के लिए करीब 400 विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज और निजामुद्दीन के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
रेलवे त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 04183/04184 का संचालन 20 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04183 प्रयागराज जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 3:25 बजे प्रयागराज से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। 


वापसी में ट्रेन संख्या 04184 प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3:45 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसीकलां स्टेशनों पर  ठहरेगी। इस कवायद से सहूलियत की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed