{"_id":"689006e4142aacc69352e497d5cf13a1","slug":"scotty-went-train-rolls-along-merchants-of-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के साथ घिसटती चली गई स्कूटी, व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के साथ घिसटती चली गई स्कूटी, व्यापारी की मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मिनट की जल्दबाजी सोमवार को एक व्यापारी की जान पर भारी पड़ गई। कोटगांव फाटक पर क्रासिंग के दौरान मालीवाड़ा निवासी एक व्यापारी शंटिंग कर रही ईएमयू की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। गंभीर हालत में व्यापारी को यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त वह विजयनगर में रहने वाले अपने करीबी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसा दोपहर करीब 2:15 हुआ। मालीवाड़ा निवासी और मावा, पनीर के व्यापारी श्रीभगवान बंसल (60) विजयनगर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह कोटगांव फाटक पर पहुंचे तो यार्ड से एक ईएमयू शंटिंग हो रही है।
विज्ञापन
ट्रेन नजदीक होने के बावजूद वह नहीं रुके। रेलवे के गेटमैन के मुताबिक ट्रेन ज्यादा नजदीक आने से लोगों ने शोर मचाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह ईएमयू की चपेट में आ गए।
ईएमयू ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक वह ट्रेन के साथ काफी दूर तक घिसटते चले गए औरस्कूटी के परखच्चे उड़ चुके थे। स्थानीय लोगों और जीआरपी ने उन्हें ट्रेन के नीचे से निकाला।
जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद सिंह सिरोही ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से श्रीभगवान की रीढ़ की हड्डी और सिर में गंभीर चोटें आ गई थी। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
चलती ट्रेन से उतरती महिला गिरी, घायल
चलती ट्रेन से उतरने के दौरान सोमवार को एक महिला प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गई। गंभीर हालत में जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जीआरपी के मुताबिक आजमगढ़ के गांव तेजापुर निवासी उमा रानी (50) पत्नी त्रिलोकी मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस से परिवार समेत गाजियाबाद आ रहे थे।
यह रन-थ्रू ट्रेन गाजियाबाद के प्लेटफार्म नंबर पर जैसे ही धीमी हुई उमा रानी ट्रेन से उतरने लगी। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गिर गई और ट्रेन की चपेट में आ गई। घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।