फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scorching heat in Delhi

दिल्ली-एनसीआर में बरसी आसमान से आग

Fri, 06 Jun 2014 08:58 AM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat in Delhi

मैदानी इलाकों में चल रही गर्म लू ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी गर्मी और बढ़ेगी। दस जून से पहले गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली में बृहस्पतिवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले 23 मई को राजधानी में पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। बीते दस साल के दौरान जून में सिर्फ दो दफे ही दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन

पूरा एनसीआर बेहाल

Scorching heat in Delhi

राजधानी में गर्मी का आलम यह रहा कि सूरज ढलने के बाद शाम साढ़े सात बजे भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यही नहीं राजधानी के पालम व आया नगर केंद्र पर दिन का तापमान क्रमश: 46.6 डिग्री व 46 डिग्री दर्ज किया गया।

एनसीआर में गुड़गांव 45.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं गाजियाबाद में पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एनसीआर में सबसे कम था।

जबकि नोएडा में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात के तापमान के मामले में 30.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गाजियाबाद सबसे ऊपर रहा।

दस जून तक राहत की कोई उम्मीद नहीं

Scorching heat in Delhi

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में अगले 72 घंटे में तापमान दो से तीन डिग्री तक और बढ़ सकता है। दस जून तक गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं।

मैदानी इलाकों में पारा आमतौर पर 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही बना रहेगा। एक ओर गर्मी बढ़ रही है दूसरी तरफ मानसून की गाड़ी भी सामान्य समय से पीछे चल रही है।

आमतौर पर पांच जून को केरल तक पहुंचने वाली मानसूनी हवाएं अब थोड़ी देर से वहां पहुंचेगी। मौसम विभाग ने मानसून के अगले चौबीस घंटे में केरल व तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और 48 घंटे में उत्तर पूर्वी राज्यों में पहुंचने की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed