{"_id":"ccff1e52e9665d9d65b79c07fcb4b0b7","slug":"scope-kalktret-families-unhappy-with-police-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाई से नाखुश परिजनों ने घेरा कलक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्रवाई से नाखुश परिजनों ने घेरा कलक्ट्रेट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Jun 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
छह माह पूर्व निवाड़ी थाना क्षेत्र में हुई बीएसएफ जवान की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई से नाखुश परिजनों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
उनका कहना था कि छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। परिजनों ने सीबीसीआईडी जांच की मांग की है।
पतला निवासी सूरज कुमार शर्मा गांववालों के साथ सोमवार सुबह कलक्ट्रेट पर पहुंचे और धरना शुरू किया। सूरज ने बताया कि उनका बेटा अंकित शर्मा बीएसएफ में तैनात था। दिसंबर 2013 में वह छुट्टी पर गांव आया था। 9 दिसंबर को अज्ञात बदमाशों ने अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि निवाड़ी पुलिस ने इस मामले में फर्जी खुलासा किया है। इसकी शिकायत जब पुलिस अधिकारियों से की गई तो उन्होंने जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
इसके बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। यहां तक कि अंकित का लूटा गया मोबाइल भी बरामद नहीं हुआ है। जिस कार से बदमाश आए थे, उसका भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
बाद में प्रदर्शनकारी डीएम एसवीएस रंगाराव से मिले और मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग की। परिजनों ने उन लोगों पर भी शक जताया है, जोकि घटना के समय अंकित के साथ कार में थे।