{"_id":"f98a45213f4d1f27947e7252d29dabc4","slug":"schools-were-swine-flu-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों को स्वाइन फ्लू से किया गया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों को स्वाइन फ्लू से किया गया अलर्ट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के साथ स्वाइन फ्लू की दस्तक से पैरेंट्स में खौफ है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्कूलों को भी अलर्ट किया गया है। शीघ्र ही इस संबंध में विभाग की तरफ से सर्कुलर जारी जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गाजियाबाद में अब तक महिला की मौत हो चुकी है और युवती समते दो लोगों का आरएमएल दिल्ली में इलाज चल रहा है। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि विंटर वैकेशन के बाद स्कूलों को सर्कुलर भेजा जाएगा अभी मौखिक रूप से बताया गया है।
विज्ञापन
इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद अध्यक्ष सुभाष जैन ने बताया कि स्कूल में काम करने वाली लेबर के लिए मास्क जरूरी कर दिया गया है।
विंटर ब्रेक के बाद असेंबली और क्लासेज में वर्कशॉप के जरिए बच्चों को बीमारी के प्रति जागरूक करने को करने को कहा जाएगा। फेडरेशन भी अपने स्तर से सभी स्कूलों को सर्कुलर भेजेगी।
विज्ञापन
आज आ जाएंगी दवाएं
स्वाइन फ्लू की दवाओं के शुक्रवार शाम तक आने की उम्मीद है। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को दवाएं मिलने की पूरी उम्मीद है। गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बावजूद भी अभी तक जनपद में दवाएं नहीं हैं।