{"_id":"5dfa5e088ebc3e87e13bea04","slug":"schools-up-to-12th-in-noida-ghaziabad-closed-for-two-days-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के लिए नोएडा-गाजियाबाद में 12वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के लिए नोएडा-गाजियाबाद में 12वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Wed, 18 Dec 2019 10:42 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
स्कूली छात्र
- फोटो : अमर उजाला
अत्यधिक ठंड को देखते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के सभी स्कूल गुरुवार से दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। गाजियाबद के जिलाधिकारी ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। डीएम बीएन सिंह ने बताया कि अपना जिला भी शीत लहर की चपेट में है। अधिक ठंड की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में सभी राजकीय, परिषदीय, अर्द्धशासकीय स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। वह चाहे किसी भी बोर्ड के हो।
विज्ञापन
गुरुवार व शुक्रवार दो दिन ठंड की वजह से स्कूल बंद रहेंगे। शनिवार को अधिकतर स्कूलों की छुट्टी रहती है। रविवार को अवकाश रहेगा। इस लिहाज से अब सोमवार से स्कूल खुलेंगे। बता दें कि जिले में सीबीएसई के करीब 150, राजकीय स्कूल भी करीब 150 हैं। परिषदीय व अन्य स्कूलों की संख्या करीब 600 है। डीएम ने इन सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन