फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Schools should complete practical exams and internal assessments by March 31.

Delhi NCR News: प्रैक्टिकल परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन 31 तक पूरा करें स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
- अब तक कई स्कूलों ने 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं कराई
विज्ञापन

- आंतरिक मूल्यांकन के अंक भी नहीं किए गए अपलोड

- सीबीएसई ने एक जनवरी से 14 फरवरी तक पूरा करने के दिए थे निर्देश

- स्कूलों के आग्रह पर प्रैक्टिकल कराने और अंक अपलोड करने की तिथि बढ़ाई

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं व बारहवीं कक्षा के लिए अब तक प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं कराने, प्रोजेक्ट कार्य व आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड नहीं करने वाले स्कूलों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने ऐसे स्कूलों को यह सब गतिविधियां 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए है। इस तिथि तक यह गतिविधियां पूरी नहीं करने पर स्कूलों की आगे सुनवाई नहीं होगी। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यह स्कूलों के लिए एक अंतिम अवसर है।

इस संबंध में बोर्ड की ओर से एक परिपत्र जारी कर इसकी जानकारी स्कूलों को भेज दी गई है। परिपत्र में कहा गया है कि कई स्कूलों ने पूर्व में निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन नहीं कराया, प्रोजेक्ट वर्क व आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड नहीं करें। इसके बाद स्कूल बोर्ड से इन गतिविधियों को पूरा करने के लिए समय मांग रहे थे, जिन स्कूलों ने इन गतिविधियों से संबंधित कार्य को पूरा नहीं किया। उनसे प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने उन्हें एक अंतिम अवसर देने का फैसला किया है। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों को राहत देते हुए उन्हें इन कार्यों को पूरा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है।
विज्ञापन


पहले 14 फरवरी तक दिया था समय
मालूम हो कि बोर्ड ने बीते दिसंबर में सभी स्कूलों को एक जनवरी से 14 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित कर और अंकों को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया था। लेकिन, कई स्कूल कार्य को पूरा नहीं कर पाए। उसके बाद दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो गई। अब दसवीं बोर्ड की परीक्षा 13 मार्च और बारहवीं की परीक्षा दो अप्रैल को समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed